Lohri 2026: लोहड़ी के पर्व को हर साल मकर संक्रांति से एक दिन पहले देशभर में मनाया जाता है। लोहड़ी के अवसर पर लोग एक जगह इकट्ठा होते हैं और अग्नि जलाकर उसमें मूंगफली, खील, गेहूं की बालियां और रेवड़ी अर्पित करते हैं। Lohri 2026
मान्यता है कि इस दिन नियम का पालन न करने से व्यक्ति को जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए लोहड़ी से जुड़े नियम का पालन जरूर करें। लोहड़ी के शुभ अवसर पर कुछ कामों को करने से बचना चाहिए। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि लोहड़ी के दिन क्या करें और क्या न करें? happy lohri 2026
लोहड़ी के दिन क्या करें (What to do on lohri day)
किसी भी पर्व के दौरान दान करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि सच्चे मन से दान करने से अन्न और धन की कमी नहीं होती है। ऐसे में लोहड़ी के अवसर पर रेवड़ी और मूंगफली का दान करें। ऐसा करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
अगर आप लंबे समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो लोहड़ी के दिन लाल रंग के कपड़े में गेहूं बांधकर दान करें। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
सनातन धर्म में अग्नि को शुभता और पवित्रता का प्रतीक माना गया है, तो ऐसे में लोहड़ी के दिन अग्नि की पूजा करें। इस दौरान जीवन में सुख-समृद्धि में वृद्धि के लिए कामना करें।
लोहड़ी के दिन सात्विक भोजन का सेवन करना चाहिए।
क्या न करें (What not to do on Lohri day)
लोहड़ी के दिन तामसिक भोजन चीजों का सेवन भूलकर भी नहीं करने चाहिए।
बातचीत के दौरान किसी से वाद-विवाद न करें।
बड़े-बुर्जुगों और महिलाओं का अपमान करें।
गंदे वस्त्र पहनने से बचना चाहिए।
काले वस्त्र धारण नहीं करने चाहिए।
लोहड़ी कि अग्नि में अर्पित करने वाली चीजों को झूठा नहीं करने चाहिए। ऐसा करने से पूजा का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है।
लोहड़ी के दिन लकड़ियों के ढेर में आग लगाई जाती है, जिसे लोहड़ी की आग कहा जाता है। इस दौरान गाना गाते हैं और नृत्य करते हैं। एक-दूसरे से गले मिलते हैं। इस दिन दान जरूर करना चाहिए।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। JAIHINDTIMES यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है।

