LUCKNOW NEWS : जिलाधिकारी विशाख जी ने किसान पथ से हरदोई बॉर्डर तक बन रही 31.730 किलोमीटर लंबी सड़क परियोजना का स्थलीय निरीक्षण मंगलवार को किया।
लखनऊ-हरदोई रोड को चार लेन में परिवर्तित करने की महत्वाकांक्षी परियोजना अब अंतिम चरण में है। यह परियोजना 280.72 करोड़ रुपये की लागत से नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा संचालित की जा रही है।
EXCLUSIVE NEWS : मंत्री को नहीं मना पाए DM आलोक सिंह, जानिए 10 DM क्यों बदले
UTTAR PRADESH IAS OFFICER TRANSFER
किसान पथ से शुरू हुआ निरीक्षण, सौंदर्यीकरण पर विशेष जोर
परियोजना अधिकारी द्वारा बताया गया कि लगभग 98% निर्माण कार्य पूरा हो गया है। शेष काम प्रगति पर है। डीएम ने निरीक्षण की शुरुआत किसान पथ अंडरपास (काकोरी रोड) से की और कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर के प्रवेश बिंदु के रूप में इस इलाके को विकसित किया जाए और किमी 260+800 से 260+600 के मध्य पट्टी (मेडियन) में हरियाली लगाई जाए ताकि सौंदर्यीकरण हो सके।
डीएम के निरीक्षण के छह महीने बाद भी मस्कर घाट का निर्माण कार्य पूरा नहीं
प्रशासन को कब मिलेगी मंडलीय कार्यालय निर्माण को जमीन?
KANPUR NEWS : डीएम साहब की नहीं सुनते अफसर
निरीक्षण के दौरान डीएम विशाख जी (DM Visakh ji) किमी 256+019 पर स्थित मेजर ब्रिज पहुंचे जहां अप्रोच स्लैब का कार्य प्रगति पर था। उन्होंने निर्देशित किया कि 10 दिनों के भीतर दोनों तरफ से यातायात शुरू किया जाए, इसके लिए निर्माण कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा किया जाए।
निरीक्षण के दौरान एनएचएआई परियोजना निदेशक, मलिहाबाद उप जिलाधिकारी, जीएम राहुल चक्रेश, डीपीएम सूर्या विकास जायसवाल, प्रोजेक्ट मैनेजर राकेश कुमार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

