Maharashtra News : Maharashtra के Solapur से मुंबई जा रही सिद्धेश्वर एक्सप्रेस (12116 Siddheshwar Express) में एक यात्री के बैग से लगभग 5 किलो सोना चोरी होने की सनसनीखेज घटना सामने आई है।
KANPUR HALLET NEWS : प्रिंसिपल डॉ. संजय काला ने निरीक्षण में दबोचा दलाल
चोरी हुए इस सोने की कीमत करीब 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, यह वारदात 6 और 7 दिसंबर की मध्यरात्रि को सोलापुर और कल्याण स्टेशन के बीच हुई।
एसी कोच में हुई चोरी!
मुंबई के गोरेगांव निवासी अभय कुमार जैन अपनी बेटी के साथ सिद्धेश्वर एक्सप्रेस के एसी कोच ए-1 में यात्रा कर रहे थे। उनकी बर्थ संख्या 51 और 49 थी। जैन अपने साथ दो ट्रॉली बैग लिए थे, जिनमें लगभग 5 किलो सोना रखा हुआ था। उन्होंने दावा किया कि सुरक्षा के लिए दोनों बैग को बर्थ के नीचे लॉक करके रखा था। Solapur news
रविवार तड़के कल्याण स्टेशन के पास ट्रेन के पहुंचने से पहले जब जैन की नींद खुली, तो उन्होंने देखा कि बर्थ के नीचे रखी ट्रॉली बैग गायब थी। जैन ने तुरंत टिकट निरीक्षक विक्रम मीणा से संपर्क किया और रेलवे हेल्पलाइन पर भी घटना की जानकारी दी।
GRP कल्याण ने शुरू की जांच
चोरी की घटना का संभावित स्थान कल्याण स्टेशन के पास होने के कारण, यात्री अभयकुमार जैन को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कल्याण जीआरपी (Government Railway Police) के पास भेजा गया। रेलवे पुलिस ने जैन की शिकायत के आधार पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

