Mohini Ekadashi 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार, हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी (Ekadashi) तिथि पर व्रत किया जाता है। साथ ही भक्त भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करते हैं। वैशाख माह में मोहिनी एकादशी व्रत किया जाता है। Mohini Ekadashi 2025
घर में शिवलिंग रखने से पहले जान लें वास्तु के ये नियम
धार्मिक मान्यता के अनुसार, मोहिनी एकादशी (Mohini Ekadashi 2025) के दिन श्रीहरि और मां लक्ष्मी की पूजा और व्रत करने से जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही सभी पापों से छुटकारा मिलता है। ऐसा माना जाता है कि मोहिनी एकादशी के दिन विशेष जगहों पर दीपक जलाने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मोहिनी एकादशी (Mohini Ekadashi 2025 Upay) के दिन किन जगहों पर दीपक जलाना चाहिए।
गोवा के इस मंदिर में होती है देवी लैराई की पूजा, महत्व
कब है मोहिनी एकादशी 2025 Mohini Ekadashi 2025 Date)
वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 07 मई को सुबह 10 बजकर 19 मिनट पर शुरू होगी। इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 08 मई को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर होगा। सनातन धर्म में उदया तिथि का खास महत्व है। ऐसे में मोहिनी एकादशी 08 मई को मनाई जाएगी।
पापों से मिलेगी मुक्ति (You will be freed from your sins)
इसके अलावा मोहिनी एकादशी के दिन सुबह स्नान करने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें। इसके बाद पवित्र नदी में दीपदान करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, दीपदान करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। सभी पापों से मुक्ति मिलती है।
जानिए, बेहद चमत्कारी है अचलेश्वर महादेव मंदिर
मिलेंगे शुभ परिणाम (will get good results)
सनातन धर्म में तुलसी का पौधा पूजनीय है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां तुलसी की पूजा करने से धन लाभ के योग बनते हैं। ऐसे में मोहिनी एकादशी के दिन तुलसी के पोधे के पास देसी घी का दीपक जलाने से घर में सुख-शांति का वास होता है। साथ ही साधक को जीवन में शुभ परिणाम देखने को मिलते हैं।
आर्थिक तंगी होगी दूर (Financial crisis will go away)
अगर आप जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का सामना कर रहे हैं, तो इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए मोहिनी एकादशी के दिन घर के मुख्य द्वार पर देसी घी या तेल का दीपक जलाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है। घर में सुख, समृद्धि और शांति का आगमन होता है। इसके अलावा आर्थिक तंगी की समस्या से छुटकारा मिलता है।
कब से शुरू हो रहे हैं चैत्र नवरात्र? जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। JAIHINDTIMES यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है।

