MP Kangana Ranaut case : आगरा में सांसद कंगना रणौत (Kangana Ranaut) के खिलाफ किसानों के अपमान और राजद्रोह का केस चलेगा।
स्पेशल जज MP-MLA लोकेश कुमार की कोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई। इसमें कोर्ट ने कंगना के खिलाफ दायर रिवीजन याचिका स्वीकार कर ली।
Govinda Hospitalised : अभिनेता गोविंदा अस्पताल से डिस्चार्ज:एक्टर ने कहा- मैं अब ठीक हूं
धर्मेंद्र अस्पताल से डिस्चार्ज:डॉक्टर बोले- ‘परिवार घर पर इलाज चाहता है’
Dharmendra News : ईशा देओल बोलीं- धर्मेंद्र के निधन की खबरें गलत
कोर्ट ने कहा- जिस निचली अदालत ने कंगना के केस को खारिज किया था, अब उसी कोर्ट में सुनवाई होगी। इससे पहले 10 नवंबर (सोमवार) को कोर्ट कंगना के वकीलों की बहस सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। कंगना के खिलाफ बीएनएस की धारा- 356 और 152 में केस चलेगा।
धर्मेंद्र अस्पताल से डिस्चार्ज:डॉक्टर बोले- ‘परिवार घर पर इलाज चाहता है’
कंगना हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद हैं। उनके खिलाफ किसानों के अपमान और राजद्रोह का केस दायर है। उन पर राष्ट्रद्रोह का केस दर्ज करने की मांग की गई थी। कंगना आज तक कोर्ट में पेश नहीं हुई हैं। उनको 6 समन जारी हो चुके हैं।
कानपुर सहायक आयुक्त औषधि और ड्रग इंस्पेक्टर मुख्यालय अटैच
दरअसल, वकील रमाशंकर शर्मा ने 11 सितंबर, 2024 को कंगना रनोट के खिलाफ कोर्ट में राजद्रोह का आरोप लगाते हुए याचिका दायर की थी। इसमें आरोप लगाया था कि कंगना ने 26 अगस्त, 2024 को एक इंटरव्यू में किसानों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी। इससे लाखों किसानों की भावनाओं को ठेस पहुंची।

