Mumbai Update: महाराष्ट्र के कई जिलों में मंगलवार को तेज बारिश जारी है। पिछले दो दिनों में बारिश से जुड़े हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई। अगले 48 घंटे मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिले में रेड अलर्ट है। Mumbai Update
SIR ड्राफ्ट से हटे 65 लाख नाम, EC ने जारी किया लिस्ट
‘झूठे आरोपों से चुनाव आयोग नहीं डरता’; बोले मुख्य चुनाव आयुक्त
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि नांदेड़ में बादल फटने से 9 लोगों की मौत हो गई। सेना रेस्क्यू में जुटी है। करीब 500 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। मुंबई में करीब 300 mm बारिश हुई है। मीठी नदी का जलस्तर घट रहा है। हालांकि अभी भी कई इलाकों में अलर्ट है।
बारिश की वजह से ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है. जिसकी वजह से ठाणे रेलवे ट्रैक पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. मध्य रेलवे यातायात बाधित होने की वजह लोग ठाणे में रेलवे ट्रैक पर उतर आए.
सुबह मीठी नदी का जलस्तर 3.9 मीटर बढ़ने के कारण कुर्ला क्रांति नगर एरिया से 350 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया गया। शहर में आज भी स्कूल-कॉलेज, गवर्नमेंट और सेमी-गवर्नमेंट ऑफिस बंद हैं। 250 से ज्यादा फ्लाइट देरी से उड़ रही हैं।
अंधेरी सब-वे भी पानी भरने से आज भी बंद है। कई अंडर ब्रिज में 4 फीट तक पानी भरा है। लोकल ट्रेन सर्विस भी प्रभावित है।
भीषण उमस से लोग परेशान, अभी और बढ़ेगा तापमान
कॉलेजियम सिस्टम पर सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट को लेकर CJI गवई का बड़ा बयान?

