Mysteries of Mahabharata : महाभारत में सबसे रोचक किरदार द्रौपदी का है, जिसे लेकर कई तरह की कहानियां प्रचलित हैं. Mysteries of Mahabharata
जानिए, क्यों कृष्ण जी को करनी पड़ी थी 16 हजार रानियों से शादी?
आपको बता दें कि टीवी पर प्रसारित महाभारत में लोग रचनात्मक स्वतंत्रता का लाभ उठाते हैं जिसमें कई ऐसी चीजें दर्शाई गई हैं, जो किवदंतियां मात्र हैं. ऐसे ही द्रोपदी के किरदार को लेकर भी है. आज के इस आर्टिकल में द्रोपदी और कृष्ण के बीच असल संबंध क्या है इसके बारे में विस्तार से बताएंगे…
क्या है द्रौपदी और श्रीकृष्ण का संबंध – What is the relationship between Draupadi and Shri Krishna
आपको बता दें कि अर्जुन की मां और द्रौपदी की सास श्रीकृष्ण की बुआ लगती थीं. वहीं अर्जुन ने श्रीकृष्ण की बहन सुभद्रा से विवाह किया था, जो अभिमन्यु की मां थीं. श्रीकृष्ण ने गीता का ज्ञान महाभारत युद्ध के दौरान अर्जुन को ही दिया था, जो द्रौपदी के 5 पतियों में से एक था. श्री कृष्ण और द्रौपदी के बीच केवल मार्गदर्शक का संबंध था.
नियमित पूजा-पाठ के बाद भी नहीं मिल रहा फल, तो…
कई कहानियां कहती हैं कि द्रोपदी को कर्ण और श्रीकृष्ण से प्रेम था जबकि महाभारत में ऐसा कोई उल्लेख नहीं मिलता है. ऐसा कोई श्लोक नहीं है. महाभारत के अनुसार द्रौपदी श्रीकृष्ण को सखा और मार्गदर्शक के रूप में देखती थी. उन्होंने उनके साथ सभी चिंताओं और पीड़ाओं को साझा किया है. इन दोनों के बीच केवल सखा का संबंध था.
महादेव का ये मंदिर विश्व में सबसे ऊंचाई पर स्थित है
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. JAIHINDTIMES इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

