Network Down: एयरटेल के बाद जियो और वोडाफोन-आइडिया के यूजर्स भी नेटवर्क प्रोब्लम का सामने कर रहे हैं। टेलीकॉम कंपनियों के यूजर्स सोशल मीडिया पोस्ट पर नेटवर्क डाउन होने की शिकायत कर रहे हैं। Network Down
ये Exercise बढ़ाएंगी आंखों की रोशनी
इस आउटेज के चलते कुछ यूजर्स को कॉलिंग तो कुछ यूजर्स को इंटरनेट एक्सेस करने में दिक्कत आ रही हैं। एयरटेल, जियो और वीआई के नेटवर्क में दिक्कत के चलते लोग बैंकिंग और दूसरी सेवाएं ठीक से यूज नहीं कर पा रहे हैं।
Jio और VI यूजर्स को भी हो रही परेशानी
Downdetector पोर्टल के मुताबिक शाम पांच बजे के बाद से कई सारे जियो यूजर्स ने नेटवर्क में इश्यू रिपोर्ट किया है। जियो के साथ-साथ वोडाफोन यूजर्स ने रिपोर्ट किया कि उन्हें कॉलिंग और इंटरनेट मयूज करने में दिक्कत हो रही हैं। हालांकि, जियो और वीआई के नेटवर्क इश्यू को कुछ ही यूजर्स ने रिपोर्ट किया है। यह संख्या एयरटेल जितनी बड़ी नहीं है।
इन तरीकों से पालक का सेवन हो सकता है खतरनाक
मानसून में सेहत का वरदान है ‘काली मिर्च’
जियो और वीआई के यूजर्स ने नेटवर्क आउटेज डाउनडिडेक्टर पर रिपोर्ट किया है। इससे पहले एयरटेल के नेटवर्क में यह दिक्कत देखने को मिली थी। एयरटेल की तरह ही जियो और वीआई के कुछ यूजर्स को सेवाएं इस्तेमाल करने में दिक्कत हो रही है।
3500 से ज्यादा शिकायतें दर्ज
डाउन डिटेक्टर के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर, जयपुर, कानपुर, अहमदाबाद, सूरत, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु और कोलकाता में एयरटेल के ग्राहकों को इस समय नेटवर्क और इंटरनेट की समस्याएं आ रही है. सोमवार (18 अगस्त 2025) को शाम 4:30 बजे तक सेवा बाधित होने की 3,500 से ज्यादा रिपोर्ट दर्ज की गईं.
क्यों डाउन हैं Airtel, Jio और Vodafone-Idea?
देश की तीनों टेलीकॉम कंपनियों के यूजर्स नेटवर्क आउटेज से परेशान हैं। फिलहाल किसी भी कंपनी ने इस प्रोब्लम को लेकर ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं किया है। हालांकि, एयरटेल ने एक यूजर की पोस्ट में रिप्लाई करते हुए यह जरूर स्वीकार किया कि उनकी टीम नेटवर्क आउटेज पर काम कर रही है। जल्द ही वे अपनी सेवाओं को बहाल कर देंगे। संभव है कि किसी टेक्नीकल ग्लिच के चलते यूजर्स को नेटवर्क यूज करने में परेशानी हो रही है।
भीषण उमस से लोग परेशान, अभी और बढ़ेगा तापमान
कॉलेजियम सिस्टम पर सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट को लेकर CJI गवई का बड़ा बयान?

