Noida Protest News : उत्तर प्रदेश के नोएडा में मंगलवार को फिर बवाल हो गया। दूसरे दिन भी फैक्ट्री कर्मचारी कुछ जगहों पर सड़कों पर उतर आए।
पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो झड़प हो गई। भीड़ ने 2–3 जगहों पर पुलिस की गाड़ियों पर पथराव किया। पुलिस ने थोड़ी देर में ही हालात पर काबू पा लिया। प्रदर्शनकारियों को वहां से खदेड़ दिया।
डीजीपी ने राजीव कृष्ण ने कहा- हिंसा और आगजनी में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।क्षतिग्रस्त संपत्ति की भरपाई भी उपद्रवियों से कराई जाएगी। Noida Protest
फिलहाल, पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवान इंडस्ट्रियल इलाकों में सुबह 5 बजे से फ्लैग मार्च कर रहे हैं। CCTV और ड्रोन से मॉनिटरिंग की जा रही है। आज ज्यादातर कंपनियां बंद हैं।
वहीं, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा-अब तक 300 से अधिक गिरफ्तारियां की गई हैं। अफवाह फैलानने वाले कुछ ग्रुप आइडेंटिफाई किए गए हैं। कुछ ऐसे लोग हैं, जो अलग-अलग जगहों पर भी पाए गए हैं। 50 X हैंडल के जरिए हिंसा के लिए उकसाया गया। Noida news
इधर, उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात फैक्ट्री कर्मचारियों की सैलरी बढ़ा दी। न्यूनतम मजदूरी दरों में 3000 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ी हुई सैलरी 1 अप्रैल से लागू होगी। दरअसल, सोमवार को बवाल के बाद हाईलेवल कमेटी ने रात में कर्मचारियों के साथ बैठक की। इसके बाद रात डेढ़ बजे सरकार ने आदेश जारी कर कमेटी की सिफारिशों पर मुहर लगा दी।
नोएडा में मजदूरों के हिंसक प्रदर्शन के बाद सरकार ने तीन हजार तक न्यूनतम मजदूरी बढ़ा दी है। यह एक अप्रैल 2026 से लागू होगी
दरअसल, सोमवार को दिनभर हुए बवाल के बाद हाईलेवल कमेटी देर रात नोएडा पहुंची। कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसके बाद रिपोर्ट सरकार को सौंपी गई। देर रात डेढ़ बजे सरकार ने आदेश जारी कर कमेटी की सिफारिशों पर मुहर लगा दी।
आदेश में कहा गया कि social media पर अफवाह उड़ाई गई कि सरकार ने न्यूनतम वेतन बढ़ाकर 20 हजार कर दिया, लेकिन कंपनियां इस आदेश का पालन नहीं कर रही हैं। इस वजह से कर्मचारी भड़क गए।
Big News: सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन
क्या मामला था
नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे फैक्ट्री कर्मचारियों का प्रदर्शन सोमवार सुबह हिंसक हो गया।
सुनवाई न होने से कर्मचारी उग्र हो गए। फेज-2 इलाके में कर्मचारी सड़क पर उतर आए और पथराव किया। कई गाड़ियों और बसों को आग लगा दी।
पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उनकी गाड़ी पलट दी। हालात बिगड़े तो कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। कर्मचारियों को रोकने की कोशिश की तो उन पर पथराव कर दिया। फिर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। फेज-2 जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी।
फेज-2 के बाद धीरे-धीरे प्रदर्शन नोएडा के करीब 10 इंडस्ट्रियल इलाकों में फैल गया। कर्मचारियों ने सेक्टर 1, 15, 62 और DND फ्लाइओवर के पास सड़क जाम कर दी। सेक्टर- 40 और 60 में कर्मचारियों ने कंपनियों का घेराव किया। सेक्टर 85 में जबरन अंदर घुसने की कोशिश की। सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने रोका तो उन पर पथराव कर दिया। Noida news
सेक्टर-57 में करीब 30 फैक्ट्रियों में तोड़फोड़ की। हालात को काबू करने के लिए PAC को मौके पर उतार दिया।

