Pakistan News : पाकिस्तान ने सोमवार रात एक बार फिर Afghanistan पर एयरस्ट्राइक (airstrikes) की है।
लोकल मीडिया के मुताबिक पाकिस्तानी एयरफोर्स के लड़ाकू विमानों ने राजधानी काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया, जिनमें एक हॉस्पिटल भी है। इसमें 400 लोगों की मौत हो गई, वहीं 250 से ज्यादा घायल हैं।
तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के एयरस्पेस का उल्लंघन किया है।
BIG NEWS : ओडिशा-कटक के सरकारी हॉस्पिटल में आग, 10 मरीजों की मौत, 11 कर्मचारी झुलसे
रिपोर्ट्स के मुताबिक दारुलअमान, अरजान कीमत, खैरखाना और काबुल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास कई जगहों पर धमाकों और गोलीबारी की आवाजें सुनी गईं।
तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए।

