Pitru Paksha 2023: हर वर्ष अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर अमावस्या तिथि तक पितृ पक्ष होता है। इस वर्ष 29 सितंबर से पितृ पक्ष प्रारंभ हो रहा है। धार्मिक मान्यता है कि पितृपक्ष के दौरान पितृ धरती पर आते हैं। इस दौरान पितरों का तर्पण और श्राद्ध कर्म किए जाते हैं। Pitru Paksha 2023
बिल्हौर एसडीएम से शिकायत, सरकारी जमीन पर किया अवैध कब्जा
अल्लू अर्जुन को नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिलते ही वायरल हुआ महेश बाबू का पुराना ट्वीट
20 साल बाद जेल से रिहा होंगे बाहुबली नेता अमरमणि त्रिपाठी
Pitru Paksha 2023 पितृ पक्ष में पितरों को तर्पण करने से व्यक्ति को पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। उनके आशीर्वाद से सुख, समृद्धि और वंश में वृद्धि होती है। अनदेखी करने से पितृ अप्रसन्न हो जाते हैं। इससे व्यक्ति को जीवन में ढेर सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। अत: पितरों का प्रसन्न रहना बेहद अनिवार्य है। अगर आप ही अपने पितरों को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो पितृ पक्ष के दौरान ये उपाय अवश्य करें। आइए जानते हैं-
रक्षाबंधन पर भद्रा काल में नहीं बांधी जाती है राखी, जानिए सटीक समय
जानिए कब है रक्षाबंधन? शुभ मुहूर्त?
मां दुर्गा का पहला रूप है शैल पुत्री, जानें
सावन के आखिरी दिनों में जरूर करें ये काम
पितृ पक्ष में करें ये उपाय Pitru Paksha 2023
अगर आप पितरों का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो पितृ पक्ष (Pitru Paksha) के दौरान रोजाना सुबह में दक्षिण की दिशा में मुख कर अपने पूर्वजों को प्रणाम करें। उनसे सुख, समृद्धि और धन प्राप्ति की कामना करें। इस उपाय को करने से पितृ प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा उत्तराधिकारी पर अवश्य बरसती है। इस उपाय को आप सामान्य दिनों में भी कर सकते हैं। Pitru Paksha 2023
Pitru Paksha 2023 अगर आपके पूर्वज आपसे अप्रसन्न हैं, तो उनकी कृपा-दृष्टि पाने के लिए पितृ पक्ष के दौरान घर की दक्षिण-पश्चिम दीवार पर पितरों की तस्वीर लगाएं। एक चीज का अवश्य ध्यान रखें कि इस तस्वीर में पितृ मुस्कराते दिखें। अब रोजाना सुबह में पितरों को प्रणाम करें। साथ ही पितरों की पूजा करें। इस उपाय को करने से भी पितृ प्रसन्न होते हैं।
पूर्व WWE चैंपियन ब्रे वायट का 36 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन
क्या आपके मसूड़ों से भी आता है खून
Pitru Paksha 2023 अगर आप अपने पूर्वजों का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो पितृ पक्ष के दौरान रोजाना स्नान-ध्यान करने के बाद दक्षिण दिशा में मुख कर जल में काले तिल मिलाकर पितरों को जल का अर्घ्य दें। इस उपाय को करने से पितृ जल्द प्रसन्न होते हैं।
Pitru Paksha 2023 पितृ पक्ष के दौरान आर्थिक स्थिति के अनुरूप जरूरतमंदों और गरीबों को भोजन कराएं। साथ ही रोजाना भोजन का पहला निवाला पितरों को अर्पित करें। आप सामान्य दिनों में भी इस उपाय को कर सकते हैं। इस उपाय को करने से पितृ प्रसन्न रहते हैं। उनकी कृपा पूरे परिवार पर बरसती है।
कब लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए…
कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज? जानिए
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है।हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें।