Pitru Paksha : हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि से पितृपक्ष का शुभारंभ हो जाता है और इसका समापन आश्विन मास की अमावस्या तिथि को होता है। पितृपक्ष में पिंडदान, तर्पण, श्राद्ध कर्म इत्यादि का विधान है।
मान्यता है कि पितृ पक्ष में पूर्वज अपने परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए धरती लोक पर आते हैं। Pitru Paksha 2026
Pitru Paksha शास्त्रों में बताया गया है कि इस अवधि में तर्पण इत्यादि कर्म करने से पितरों को तृप्ति प्राप्त होती है और उनका आशीर्वाद सदैव बना रहता है। बता दें कि पितृपक्ष के दौरान तीन तिथियों को बहुत ही महत्व दिया गया है। आइए जानते हैं, किन-किन तिथियों को माना जाता है, पितृपक्ष की अवधि में महत्वपूर्ण?

महत्वपूर्ण तिथियां (Pitru Paksha)
शास्त्रों के अनुसार पितृपक्ष की अवधि में पितर के देहांत की तिथि के अनुसार, श्राद्ध, तर्पण एवं पिंडदान कर्म किया जाता है। लेकिन पितृपक्ष के दौरान भरणी श्राद्ध, नवमी श्राद्ध और सर्वपितृ अमावस्या को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। (Pitru Paksha)
सर्व पितृ अमावस्या या अमावस्या श्राद्ध- पंचांग के अनुसार सर्व पितृ अमावस्या पर जो लोग अपने पितरों के निधन की तिथि नहीं जानते हैं, वह इस दिन श्राद्ध कर्म, पिंडदान व तर्पण इत्यादि कर सकते हैं। सर्व पितृ अमावस्या के दिन स्नान-दान को भी विशेष महत्व दिया गया है।(Pitru Paksha)
पितृ पक्ष 2026 (Pitru Paksha)
श्राद्ध कैलेंडर 2026 (तारीख, पक्ष और तिथि)
पूर्णिमा श्राद्ध: 26 सितंबर 2026, शनिवार (भाद्रपद, पूर्णिमा पक्ष)
प्रतिपदा तिथि श्राद्ध: 27 सितंबर 2026, रविवार (आश्विन, कृष्ण पक्ष)
द्वितीया श्राद्ध: 28 सितंबर 2026, सोमवार (आश्विन, कृष्ण पक्ष)
तृतीया श्राद्ध: 29 सितंबर 2026, मंगलवार (आश्विन, कृष्ण पक्ष)
चतुर्थी और पंचमी तिथि का श्राद्ध: 30 सितंबर 2026, बुधवार (आश्विन, कृष्ण पक्ष)
षष्ठी तिथि का श्राद्ध: 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार (आश्विन, कृष्ण पक्ष)
सप्तमी तिथि का श्राद्ध: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार (आश्विन, कृष्ण पक्ष)
अष्टमी तिथि का श्राद्ध: 3 अक्टूबर 2026, शनिवार (आश्विन, कृष्ण पक्ष)
नवमी तिथि का श्राद्ध: 4 अक्टूबर 2026, रविवार (आश्विन, कृष्ण पक्ष)
दशमी तिथि का श्राद्ध: 5 अक्टूबर 2026, सोमवार (आश्विन, कृष्ण पक्ष)
एकादशी तिथि का श्राद्ध: 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार (आश्विन, कृष्ण पक्ष)
द्वादशी एवं मघा तिथि का श्राद्ध: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार (आश्विन, कृष्ण पक्ष)
त्रयोदशी तिथि का श्राद्ध: 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार (आश्विन, कृष्ण पक्ष)
चतुर्दशी तिथि का श्राद्ध: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार (आश्विन, कृष्ण पक्ष)
सर्वपितृ अमावस्या (समापन): 10 अक्टूबर 2026, शनिवार (आश्विन, अमावस्या पक्ष)
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें।

