PM Modi visit to Kanpur: प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि पीएम की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
एसपीजी और एनएसजी के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा घेरा मजबूत करें। मगर राहगीरों को दिक्कत नहीं होनी चाहिए, इसलिए यातायात व्यवस्था बाधित न करें। गर्मी को देखते हुए पानी का विशेष इंतजाम करें। पीएम के कार्यक्रम के दौरान पूरे शहर में स्वच्छता का विशेष अभियान चलाएं।
Corona Virus : 1047 एक्टिव केस, कोरोना से 11 की मौत, देश में 4 वैरिएंट मिले
30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहर आ रहे हैं। वे चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मैदान पर जनसभा करेंगे और 21 हजार करोड़ रुपये की 11 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। पीएम कार्यक्रम की तैयारी को लेकर सोमवार सुबह प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार हेलीकॉप्टर से कानपुर पहुंचे और सीएसए विवि का निरीक्षण किया। उन्होंने जनसभा स्थल पर पंडाल, मंच के साथ पार्किंग, जनप्रतिनिधियों के बैठने, आम जनता के बैठने आदि जगहों का स्थलीय निरीक्षण किया।
मुख्य सचिव ने गर्मी को देखते हुए पानी का विशेष इंतजाम करने का निर्देश दिया। पंडाल के हर ब्लॉक में पेयजल की व्यवस्था की जाए। पार्किंग अधिक से अधिक बनाई जाए, जिससे न तो जाम की स्थिति उत्पन्न हो और न ही लोगों को गर्मी में जनसभा स्थल तक पहुंचने में अधिक चलना पड़े। जनता के लिए एलईडी भी लगाई जा रही है, जिससे कोई दिक्कत न हो। वहीं, जनसभा स्थल में प्रवेश के लिए तीन द्वार बनाए जा रहे हैं। गर्मी से बचाव के लिए हर ब्लॉक पर कूलर लगाए जाएं। इस मौके पर पुलिस आयुक्त अखिल कुमार, मंडलायुक्त के विजयेंद्र पांडियन, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन समेत सभी अधिकारी मौजूद रहे।
चिकित्सक और दवाओं का विशेष इंतजाम रखें : मनोज कुमार सिंह
प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि पीएम की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। एसपीजी और एनएसजी के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा घेरा मजबूत करें। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा, कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, मोबाइल ट्वायलेट तथा स्वास्थ्य सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिये। गर्मी को देखते हुए एंबुलेंस, चिकित्सक और दवाओं का विशेष इंतजाम रखें।

