Rahul Gandhi ‘Chhatron Ki Goonj’ : राहुल गांधी ने इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ को संबोधित किया। कार्यक्रम के 5वें एडिशन में उन्होंने ‘सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स’ विषय पर करीब 60 मिनट बात की। कार्यक्रम के लिए IDA ग्राउंड पर 20 से 25 हजार युवा पहुंचे।
छात्रों से सवाल-जवाब के दौरान राहुल ने कहा- सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट्स सवाल पूछें, इसलिए वह अंधभक्त पैदा करता है।
उन्होंने कहा- छात्रों का सिस्टम से भरोसा उठ गया है, हालांकि कुछ जगह कैंडिडेट्स की भी गलती है। छात्रों ने जवाब दिया- सर, हम सिस्टम से हार गए।
राहुल दिल्ली हॉस्टल हादसे में मारे गए छात्र के परिवार से मिले (Rahul Gandhi News)
राहुल गांधी ने की 6 सितंबर को दिल्ली हॉस्टल हादसे में जान गंवाने वाले छात्र अर्पित जाज के परिजनों से मुलाकात की। देवास के रहने वाले 21 साल के अर्पित जाज दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र थे।

