RAHUL GANDHI NEWS: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 13 अगस्त को पुणे की एक कोर्ट से कहा कि उनकी जान का खतरा है. RAHUL GANDHI NEWS
कानपुर के स्कूल में गार्ड की सिर कटी लाश मिली
उन्होंने कहा कि हाल के राजनीतिक संघर्षों और शिकायतकर्ता सत्यकी सावरकर के परिवारिक रिश्तों को देखते हुए मेरी जान का खतरा है.
सावरकर मानहानि केस की सुनवाई के दौरान राहुल के वकील मिलिंद पवार ने कोर्ट में लिखित सूचना देकर कहा कि “वोट चोरी” का मामला उजागर करने के बाद राहुल गांधी को खतरा बढ़ गया है।
लापरवाही से जिले की रैंकिंग पर असर पड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई : DM Jitendra Pratap Singh
मुझे प्रिवेंटिव प्रोटेक्शन दी जाए…
राहुल के वकील ने एमपी/एमएलए स्पेशल कोर्ट से अपील की- मेरे खिलाफ मानहानि की शिकायत करने वाले नाथूराम गोडसे के वंशज हैं। केस की निष्पक्ष सुनवाई के लिए मुझे प्रिवेंटिव प्रोटेक्शन दी जाए। यह राज्य की संवैधानिक जिम्मेदारी है। मामले की अगली सुनवाई 10 सितंबर को होगी।
मिलिंद ने बताया कि बीजेपी नेता आरएन बिट्टू ने राहुल को आतंकवादी कहा था, जबकि बीजेपी नेता तरविंदर मारवाह ने खुली धमकी दी कि अगर राहुल सही व्यवहार नहीं करेंगे तो उनका अंजाम उनकी दादी जैसा हो सकता है। सावरकर केस में शिकायतकर्ता सत्यकी का संबंध सावरकर और गोडसे परिवार से है। वह अपने प्रभाव का दुरुपयोग कर सकते हैं।
हैलट में लापरवाही से हुई युवक की मौत पर अस्पताल प्रबंधन ने बताया सच
सावरकर केस में राहुल के खिलाफ याचिका में कहा गया है-
महात्मा गांधी की हत्या एक सोची-समझी साजिश थी और ऐसे पारिवारिक इतिहास को देखते हुए उन्हें नुकसान पहुंचने या गलत तरीके से फंसाए जाने का खतरा है।
पुणे कोर्ट में दाखिल याचिका में आरोप लगाया गया है कि राहुल गांधी के बयान से हिंदू समुदाय का अपमान हुआ है। राहुल ने कहा था कि सच्चा हिंदू कभी हिंसक नहीं होता, नफरत नहीं फैलाता। बीजेपी नफरत और हिंसा फैलाती है।
अधिवक्ता अखिलेश दुबे के काले कारनामों का चिट्ठा लगातार बढता जा रहा
कानपुर में दोपहर बाद बारिश की संभावना
लंदन में कहा था- सावरकर ने मुस्लिम को पीटा था
यह केस मार्च 2023 में लंदन के एक भाषण से जुड़ा है, जिसमें राहुल ने सावरकर के बारे में एक घटना का जिक्र किया था. सत्यकी सावरकर का कहना है कि यह झूठ है और मानहानि है. शिकायत के मुताबिक, राहुल गांधी (RAHUL GANDHI) ने वहां मौजूद लोगों से कहा था कि सावरकर ने एक किताब में लिखा है कि वह और उसके पांच-छह दोस्त एक मुस्लिम व्यक्ति को पीट रहे थे और इस पर सावरकर को खुशी हुई थी.
कोर्ट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वकील मिलिंग पवार ने कहा है कि शिकायतकर्ता सत्यकी का सावरकर और गोडसे के परिवार से संबंध है. वह अपने प्रभाव का दुरुपयोग कर सकते हैं. इस मामले पर अगली सुनवाई 10 सितंबर को होगी.
रीजेंसी हॉस्पिटल के दो डॉक्टरों के खिलाफ जांच, 17 दिन के अंदर साढ़े 18 लाख रुपए लिए
सर्वे में पता चला 2163 मृतकों के खाते में जा रहा वृद्धा पेंशन

