Ranchi News: रांची के कांके रोड स्थित चौपाटी रेस्टोरेंट में शनिवार की रात रेस्टोरेंट संचालक विजय नाग की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। Ranchi News
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश में धर्म परिवर्तन मामले में दर्ज 5 FIR को खारिज किया
पुलिस के अनुसार, शनिवार रात अभिषेक अपने साथियों के साथ रेस्टोरेंट से वेज बिरयानी पैक कराकर ले गया था, लेकिन गलती से कर्मचारियों ने उसे चिकन बिरयानी दे दी।
बिरयानी लेकर गए अभिषेक और दो अन्य युवक कुछ देर बाद रेस्टोरेंट लौटे और बिरयानी बनाने वाले कर्मचारी के बारे में पूछने लगे। उसी समय रेस्टोरेंट संचालक विजय नाग खाना खा रहे थे।
उनसे पूछा कि क्या बात है। इतना पूछते ही एक युवक, जिसने अपना नाम अभिषेक बताया, संचालक से गाली-गलौज करने लगा।
सेल्वा कुमारी जे, राजशेखर समेत 35 UP IAS को बिहार भेजा
देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि अभिषेक ने विजय नाग को गोली मार दी और तीनों युवक मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि अभिषेक अक्सर इस रेस्टोरेंट में आता था।
इस घटना के विरोध में रविवार को स्थानीय लोगों ने कांके में सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि आरोपित अभिषेक को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। पुलिस के आश्वासन के बाद लोग सड़क से हटे।
पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

