Remedies For Acidity : फेस्टिव सीजन में लोग मिठाइयों और पकवानों का भरपूर मजा लेते हैं। ये खाने में स्वादिष्ट हैं, लेकिन अधिक मात्रा में इन्हें खाने से गैस, कब्ज, पेट दर्द और खट्टी डकार आते हैं। पेट की बीमारी से राहत पाने के लिए अक्सर लोग दवाइयां लेते हैं, लेकिन आप एसिडिटी (Acidity) से राहत पाने के लिए कुछ प्रभावी घरेलू उपाय भी अपना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं।
गैस से राहत पाने के लिए अपनाएं ये उपाय
कच्चे लहसुन का करें सेवन
अगर आप भी अक्सर गैस की समस्या से परेशान रहते हैं, तो सुबह खाली पेट तीन से चार लहसुन की कलियों को छीलकर कच्चा चबाएं और गुनगुना पानी पिएं। इससे कुछ ही दिनों में आपको आराम महसूस होगा। Remedies For Acidity
जीरा पानी
एक चम्मच जीरा को एक गिलास पानी में कुछ देर उबालें और इसे चाय की तरह पिएं। इसे पिने से गैस से राहत मिल सकती है।
काला नमक और अजवाइन
अजवाइन हमारे पाचन तंत्र को ठीक करता है। ये खाने को भी पचाने में मदद करता है, जिससे गैस की समस्या नहीं होती है। इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी के साथ एक चम्मच अजवाइन और थोड़ा सा काला नमक खाने से गैस से तुरंत राहत पा सकते हैं।
हींग
हींग हमारे पेट को साफ करने का काम करता है, इसलिए अगर आपको गैस की प्रॉब्लम हो गई है और आप दर्द से परेशान हैं, तो एक चौथाई चम्मच हींग को गर्म पानी के साथ पिएं इससे तुरंत आराम मिलेगा। इससे पेट दर्द की समस्या कम हो सकती है।
बेकिंग सोडा और नींबू का रस
अगर आपको गैस से तुरंत राहत चाहिए तो आप घर बैठे ही ईनो जैसे असरकारी ड्रिंक घर पर ही बना सकते हैं। इसके लिए एक चौथाई चम्मच काले नमक में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिला लें और फिर इसमें नींबू का रस डालकर गुनगुना पानी मिलाएं और झट से पी जाएं आपको इससे तुरंत आराम मिलेगा।
अगर आपका पेट गैस से हमेशा परेशान रहता है तो गैस वाली चीजों जैसे दाल,प्याज,ब्रोकली, गोभी, मटर,कटहल बैगन से परहेज करें। खाने के बाद सौंफ या इलायची चबाएं बेहतर महसूस करेंगे।

