Road Accident in Sonbhadra: सोनभद्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर पिपरी थाना क्षेत्र के गाढ़ा बैरियर के पास सोमवार को बेकाबू टैंकर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। Road Accident in Sonbhadra
हिमाचल में भारी बारिश- 129 सड़कें बंद, 39 की मौत
DM Jitendra Pratap Singh बोले- ‘मैने कुछ भी अलग काम तो नहीं किया है…
पिपरी एसओ सत्येंद्र राय ने बताया कि टैंकर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। दोनों शवों को हिंडाल्को अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हादसे के बाद भाग रहे टैंकर चालक को पुलिस ने पीछा कर रेणुकूट में पकड़ लिया। टैंकर को कब्जे में लेकर सीज कर दिया।
अनपरा के वेंकट मोड़ निवासी पंकज कुमार (26) और मप्र के सिंगरौली जिले के बासौरा निवासी सोनू (24) किसी काम से सोमवार को कुआरी गांव आए थे। दोपहर बाद बाइक से लौट रहे थे। गाढ़ा बैरियर के पास अनपरा की तरफ से तेज गति में आ रही टैंकर ने बाइक को चपेट में ले लिया।
Sonbhadra News : ASP के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट
रेणुकूट के पास पकड़ लिया
सड़क पर गिरे दोनों युवकों को रौंदते हुए चालक टैंकर लेकर भागने लगा। हादसे में पंकज और सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने टैंकर का पीछा करते हुए रेणुकूट के पास उसे पकड़ लिया। चालक को हिरासत में ले लिया।
परिजनों में मचा कोहराम
उधर, घटना की सूचना मिलते ही दोनों युवकों के परिजन मौके पर पहुंच गए। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताते हैं कि पंकज कुमार की दो साल की बेटी और लगभग सात महीने का बेटा है।
सरकारी अस्पतालों की दवाएं मिलीं अधोमानक
ट्रेन का सफर होगा महंगा! 1 जुलाई से इन ट्रेनों में बढ़ाया जा सकता है किराया

