Tulsi Mala Ke Niyam: तुलसी माला, तुलसी की लकड़ी से बनाई जाती है। अगर आप भी तुलसी माला धारण करने का मन बना रहे हैं, तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें। ताकि आपको तुलसी माला धारण करने का पूरा लाभ मिल सके। चलिए जानते हैं इसके बारे में। Tulsi Mala Ke Niyam
घर में शिवलिंग रखने से पहले जान लें वास्तु के ये नियम
बंटता है अनोखा प्रसाद!, इन 3 दिनों के लिए बंद रहता है मंदिर का कपाट
मिलते हैं ये लाभ (You get these benefits)
अगर आप नियमों का ध्यान रखते हुए तुलसी माला धारण करते हैं, तो इससे आपको कई तरह के लाभ देखने को मिल सकते हैं। इससे जातक की आध्यात्मिकता का विकास होता है। कहा जाता है कि तुलसी की माला धारण करने वाले साधक पर भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है और उसके जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। साथ ही आपको सेहत पर भी इसके लाभ देखने को मिल सकते हैं।
नियमित पूजा-पाठ के बाद भी नहीं मिल रहा फल, तो…
महादेव का ये मंदिर विश्व में सबसे ऊंचाई पर स्थित है
रखें इन बातों का ध्यान (keep these things in mind)
तुलसी माला धारण करने वाले व्यक्ति को शुद्धता और सफाई का पूरा ध्यान रखना चाहिए। साथ ही माला धारण करने वाले जातक को मांसाहार और शराब आदि के सेवन से दूर रहना चाहिए। वरना आपको इसे धारण करने का कोई लाभ नहीं मिलता।
अगर आप किसी वजह से माला को उतार रहे हैं, तो इसे दोबारा धारण करने से पहले साफ पानी या गंगाजल से शुद्ध कर लेना चाहिए। अगर तुलसी माला धारण करते समय इन नियमों का ध्यान नहीं रखा जाता, तो इससे आपको बुरे परिणामों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे जीवन में कई तरह की बाधाएं उत्पन्न हो जाती हैं।
इस दिन करें धारण (wear on this day)
तुलसी माला धारण करने के लिए प्रदोष काल को सबसे उत्तम समय माना गया है। इसके अलावा आप इसे सोमवार, गुरुवार या बुधवार के दिन भी पहन सकते हैं। लेकिन भूलकर भी रविवार या अमावस्या के दिन तुलसी माला को धारण नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही आप किसी जानकार ज्योतिषी की सलाह से भी शुभ मुहूर्त में इसे धारण कर सकते हैं। यदि आप स्नान करने के बाद भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करके तुलसी की माला धारण करते हैं, तो इससे आपको कई लाभ देखने को मिल सकते हैं।
जानें, झाड़ू संबंधी नियम, ये गलतियां आपको कर सकती हैं कंगाल
घर के मंदिर में इन मूर्तियों को नहीं रखना चाहिए साथ…
Samudrik Shastra: कलाई में तिल होने का क्या मतलब है…
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। JAIHINDTIMES यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है।

