Sarson tel and heeng benefits : हींग में एंटी-इंफ़्लेमेटरी, एंटी-वायरस, और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं सरसों के तेल में विटामिन ई (vitamin e), प्रोटीन (protein), मिनरल्स (mineral), ओमेगा-3 6 फैटी एसिड (fatty acid) होते हैं. Sarson tel and heeng benefits
ऐसे में आप इन दोनों को मिक्स करके शरीर के अलग-अलग हिस्सों में लगाते हैं, तो आपको एक नहीं कई फायदे होंगे जिसके बारे में ही इस आर्टिकल में आपको बताने जा रहे हैं.
हींग और सरसों तेल के फायदे –
पेट में आप इसको लगाते हैं तो फिर ये आपके पाचन तंत्र को मजबूत रखेगा. यह ब्लोटिंग, कब्ज, अपच और परेशानी को कम कर सकते हैं. बस आप इसे कुछ देर पेट पर लगाकर छोड़ दीजिए.
चेहरे पर लगाने के फायदे
सरसों के तेल में चुटकीभर हींग मिलाकर चेहरे पर लगा सकती हैं. यह आपके चेहरे को मॉइश्चराइज करेगा. इन दोनों का मिश्रण स्किन संबंधी परेशानियों को कम करेगा और चेहरे पर ग्लो बनाए रखेगा.
नाभि पर लगाने के फायदे
आप इसे नाभि पर लगाती हैं तो इससे आपका शरीर डिटॉक्सिफाई होगा. बस आप इसे रात भर लगाकर छोड़ दीजिए. यह बहुत लाभकारी होगा.
पीरियड पेन करे कम
वहीं, आप पेट दर्द, ऐंठन कम करने के लिए हींग और सरसों तेल के मिश्रण को पेट के निचले हिस्से पर लगाएं. यह आपके पेट से जुड़ी सारी दिक्कतों को दूर कर सकता है.
बाल में लगाने के फायदे
आप इस मिश्रण को बाल में लगाकर अप्लाई करते हैं, तो इससे चमक और मजबूती दोनों ही बनी रहेगी. यह डैंड्रफ, बालों में होने वाली खुजली और स्कैल्प संक्रमण को कम कर सकता है. आप सप्ताह में 1 बार अप्लाई कर सकती हैं.

