Pitru Amavasya 2026 : हिंदू धर्म में पितृ पक्ष में पड़ने वाली अमावस्या का विशेष महत्व है। यदि किसी को अपने पूर्वजों की मृत्यु की तारीख नहीं पता है, तो वे सर्व पितृ अमावस्या के दिन उनका तर्पण कर सकते हैं। Sarva Pitru Amavasya 2026
सर्वपितृ अमावस्या (Sarva Pitru Amavasya) वाले दिन श्राद्ध पक्ष का समापन हो जाएगा। ऐसा माना गया है कि इस दिन पितरों को तर्पण देने से वे प्रसन्न होते हैं, जिन्हें अपने पूर्वजों की तिथि नहीं पता है या फिर वे श्राद्ध पक्ष के दौरान पूजा नहीं कर पाए हैं, तो वे पितृ दोष से बचने के लिए इस दिन पिंडदान कर सकते हैं।
कौओं को खिलाएं दाना
इस दिन कौओं को दाना खिलाना शुभ माना गया है। साथ ही ऐसा करने से भगवान शनि भी प्रसन्न होते हैं। अगर इस उपाय को हर अमावस्या के दिन किया जाए, तो सारे ग्रह खुद के अनुकूल होने लगते हैं।Sarva Pitru Amavasya 2026
पीपल के पेड़ के नीचे दिया जलाएं
ऐसी मान्यता है कि सर्वपितृ अमावस्या वाले दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना बेहद शुभ माना गया है। साथ ही इससे शनि देव भी प्रसन्न होते हैं।
गरीबों को खिलाएं खाना
भगवान शनि जरूरतमंदो की मदद से बेहद प्रसन्न होते हैं। इसलिए सर्वपितृ अमावस्या वाले दिन गरीबों को खाना खिलाना चाहिए।
काली गाय को खिलाएं रोटी
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर सर्वपितृ अमावस्या वाले दिन काली गाय को रोटी में सरसों का तेल लगाकर खिलाया जाए, तो शनि देव की कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में अगर आपको काली गाय नहीं मिलती है, तो आप किसी भी गाय को रोटी खिला सकते हैं। (Sarva Pitru Amavasya 2026)
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें।

