Sawan 2026: सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है कहते हैं कि इस दौरान (Sawan 2026) भोलेनाथ धरती लोक पर आते हैं और अपने भक्तों के सभी कष्टों को दूर करते हैं। वहीं, शिव भक्त देवों के देव महादेव को खुश करने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं। Sawan 2026
ऐसे में आज हम आपको रात के समय किए जाने वाले ऐसे चमत्कारी उपाय (Sawan 2026 Upay) बताएंगे, जिन्हें करने दुख-दरिद्रता से छुटकारा मिलेगा, तो आइए जानते हैं।
सावन में रात के समय करें ये दुर्लभ उपाय (Sawan Night Remedies)
शिवलिंग पर जल चढ़ाएं
सावन के किसी भी सोमवार की रात को एक लोटे में थोड़ा सा कच्चा दूध और चुटकी भर काले तिल डालकर शिवलिंग पर अर्पित करें। इसके साथ ही अपनी मनोकामना भगवान शिव से कहें। मान्यता है कि यह उपाय राहु दोष के दुष्प्रभावों को कम करता है और जीवन में आने वाली अड़चनों को दूर कर सुख-शांति देता है।
शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप
रात में शिव पूजा करते समय “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें। साथ ही, शिव चालीसा का पाठ भी कर सकते हैं। यह मंत्र जाप नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर मन को शांति देता है।
घी का दीपक जलाएं
अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो सावन के किसी भी सोमवार की रात को शिव मंदिर जाकर शिवलिंग के सामने देसी घी का दीपक जलाएं। इससे भगवान शिव खुश होते हैं और धन संबंधी परेशानियों को दूर करते हैं।
जौ और गेहूं का दान
अगर आप शत्रुओं पर विजय पाना चाहते हैं, तो रात के समय थोड़े से जौ को दूध में भिगो दें। अगले दिन सुबह इन जौ को पक्षियों को खिला दें। इस उपाय को करने से शत्रुओं पर विजय मिलती है। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
बिल्व पत्र और धतूरा अर्पित करें
रात के समय शिवलिंग पर बिल्व पत्र, धतूरा और आक के फूल अर्पित करें। यह भगवान शिव को बहुत प्रिय हैं। कहते हैं कि इसे अर्पित करने से भोलेनाथ मनचाहा फल प्रदान करते हैं।
निशिता काल में रुद्राभिषेक
सावन शिवरात्रि की रात निशिता काल में रुद्राभिषेक करना बहुत फलदायी माना जाता है। कहा जाता है कि इस उपाय को करने से सभी कष्टों का अंत होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। JAIHINDTIMES यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है।

