UP IAS officers transferred : उत्तर प्रदेश की YOGI सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 17 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं.
इस तबादला सूची में अलीगढ़ की मंडलायुक्त संगीता सिंह को मुरादाबाद का नया मंडलायुक्त बनाया गया है, वहीं प्रतीक्षारत IAS अधिकारी अमृत पाल कौर को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. IAS officers transferred
UP के 17 IAS अधिकारियों के तबादले की सूची
संगीता सिंह-मंडलायुक्त, अलीगढ़ से मंडलायुक्त, मुरादाबाद बनाई गईं.
ओम प्रकाश आर्य:सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद (प्रयागराज) से मंडलायुक्त, अलीगढ़ बनाए गए.
गौरी शंकर प्रियदर्शी:आयुक्त, ग्राम्य विकास एवं सचिव, ग्राम्य विकास विभाग से महानिदेशक, आयुष एवं मिशन निदेशक, राष्ट्रीय आयुष मिशन, यूपी बनाए गए.
चैत्रा वी:महानिदेशक, आयुष एवं मिशन निदेशक, राष्ट्रीय आयुष मिशन से सदस्य (प्रशासनिक), राजस्व परिषद, लखनऊ तैनात की गईं.
प्रमोद कुमार उपाध्याय:सचिव, समाज कल्याण विभाग से आयुक्त, ग्राम्य विकास, उत्तर प्रदेश बनाए गए.
रवीन्द्र कुमार:सचिव, नगर विकास विभाग. इन्हें एमडी, यूपी जल निगम (नगरीय) तथा राज्य मिशन निदेशक, अमृत के अतिरिक्त प्रभार से अवमुक्त किया गया.
मासूम अली सरवर: सीईओ, सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड. इन्हें एमडी, यूपी जल निगम (नगरीय) तथा राज्य मिशन निदेशक, अमृत का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
डॉ. राज शेखर – एमडी, यूपी जल निगम (ग्रामीण) से सचिव, नियोजन विभाग तथा महानिदेशक, अर्थ एवं संख्या बनाए गए.
योगेश कुमार:आयुक्त एवं निबंधक, सहकारिता से एमडी, उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) बनाए गए.
कुमार प्रशान्त:सचिव, राज्य सूचना आयोग से आयुक्त एवं निबंधक, सहकारिता बनाए गए.
गुर्राला श्रीनिवासुलु:सचिव, सचिवालय प्रशासन विभाग से सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग बनाए गए.
अमृत पाल कौर:प्रतीक्षारत से संयुक्त प्रबन्ध निदेशक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ लि. बनाई गईं.
नवनीत सेहारा: अपर आबकारी आयुक्त. इन्हें संयुक्त प्रबन्ध निदेशक, यूपी सहकारी चीनी मिल संघ लि. के पद से अवमुक्त किया गया.
देवेन्द्र कुमार पाण्डेय: विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा से विशेष सचिव, उपभोक्ता मामले विभाग बनाए गए.
विवेक श्रीवास्तव: सचिव, लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) से विशेष सचिव, पशुधन विभाग बनाए गए.
अमृत त्रिपाठी: सचिव, उच्च शिक्षा विभाग से सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, प्रयागराज बनाए गए.
ओम प्रकाश राय: सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद (प्रयागराज) से विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग बनाए गए.

