Shiv pujan vidhi : सावन के पवित्र महीने में कई लोग शिवालय में जलाभिषेक करने जा रहे हैं। ऐसे में आपने देखा होगा कि कुछ लोग पूजा के बाद शिव जी के सामने तीन बार ताली बजाते हैं। Shiv pujan vidhi
जानिए, कब है रक्षाबंधन, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
कौन थी शिव-पार्वती की पुत्री अशोक सुंदरी?
यह एक आध्यात्मिक और धार्मिक अभ्यास है, जो भगवान शिव के प्रति श्रद्धा, भक्ति और समर्पण का प्रतीक है। आपको बता दें कि शिव जी की पूजा संपन्न करने के बाद भक्त 3 बार महादेव के सामने ताली बजाते हैं. यह शिव पूजन का विशेष नियम है. आपने कभी सोचा है ऐसा क्यों भोलेनाथ की पूजा में किया जाता है. आज के इस लेख में हम इसी के बारे में बताने जा रहे हैं…
क्यों बजाते हैं शिव जी की पूजा के बाद 3 ताली – Why do we clap 3 times after worshipping Lord Shiva?
शिवजी के सामने तीन बार ताली बजाने के पीछे तीन भाव जुड़े होते हैं. पहली ताली बजाकर भक्त शिव जी के सामने अपनी उपस्थिति जताते हैं.
दूसरी ताली में भक्त शिव जी से प्रार्थना करते हैं कि उनके घर का भंडार सदा भरा रहे.
वहीं तीसरी ताली के भाव में भक्त शिवजी से क्षमा प्रार्थना करते हैं, साथ ही उन्हें अपने चरणों में स्थान दें इस बात की कामना करते हैं.
हरतालिका तीज, हरियाली तीज, कजरी तीज, 2025 में कब ? डेट
महादेव का ये मंदिर विश्व में सबसे ऊंचाई पर स्थित है
इस बात का रखें खास ख्याल – In shiv ji puja take special care of this
आपको बता दें कि हर समय भगवान शिव के सामने ताली नहीं बजानी चाहिए, क्योंकि इससे शिव जी का ध्यान भंग होता है. बस शिवलिंग के सामने संध्यावंदन के समय ही ताली या घंटी बजानी चाहिए.
मान्यतानुसार, रावण और प्रभु श्रीराम ने भी शिव पूजन के बाद भोलेनाथ के सामने तीन बार ताली बजाई थी. भगवान राम ने सेतु निर्माण के दौरान शिव जी की पूजा की थी और तीन बार ताली बजाई थी, जिसके बाद सेतु का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ था. वहीं, लंकाधिपती रावण ने शिवजी की पूजा करने के बाद तीन बार ताली बजाई थी जिसके बाद रावण को लंका का राजपाट मिला.
बंटता है अनोखा प्रसाद!, इन 3 दिनों के लिए बंद रहता है मंदिर का कपाट

