Social Media News : एक दफा फिर सोशल मीडिया 500 रुपये के नोट को लेकर तेजी से फैल रहे दावे ने लोगों का ध्यान खींचा है. दावे के अनुसार, भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) मार्च 2026 तक 500 के नोटों को एटीएम से हटाने वाला है.
कई Facebook और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह दावा वायरल हुआ कि 500 रुपये के नोट जल्द ही नकदी प्रणाली से खत्म हो जाएंगे.लेकिन पीआईबी फैक्ट चेक (PIB Fact Check) ने इस दावे को स्पष्ट रूप से गलत बताया है. सरकार की आधिकारिक फैक्ट चेक विंग ने कहा है कि इस तरह की खबर भ्रामक और वास्तविकता पर आधारित नहीं है. इसका मतलब है कि RBI ने अभी तक 500 के नोटों को मार्च 2026 तक बंद करने या उनसे जुड़ी कोई घोषणा नहीं की है.
सोशल मीडिया पर क्या दावा किया गया?
सोशल मीडिया यूज़र्स ने यह दावा किया कि RBI मार्च 2026 के बाद 500 के नोटों को एटीएम से पूरी तरह हटा देगा और यह नोट बैंकिंग प्रणाली में भी वैध नहीं रहेंगे. यह दावा देखते ही देखते शेयर होने लगा, जिससे कई लोगों में चिंता और भ्रम फैल गया.
PIB Fact Check का बड़ा बयान
पीआईबी फैक्ट चेक ने इस दावे को तुरंत खारिज कर दिया है और साफ कहा है कि इसका कोई आधिकारिक आधार नहीं है. उन्होंने बताया कि अभी तक RBI की ओर से कोई भी नोटेबंदी या नोटों की वैधता रद्द करने जैसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है. यह स्पष्ट संकेत है कि 500 रुपये के नोट के बारे में फैल रही खबर मिथ्या और अफवाहों पर आधारित है.

