Sonbhadra Breaking News : सोनभद्र जिले के बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में एक खदान में पिछले दिनों हुए हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच के लिए अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) को नामित किया गया है। एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में स्थित मेसर्स कृष्णा माइनिंग वर्क्स की खदान में 15 नवंबर को हुए हादसे में सात मजदूरों की मौत हो गई थी। सोनभद्र के जिलाधिकारी (डीएम) बीएन सिंह ने बताया कि मेसर्स कृष्णा माइनिंग वर्क्स जिसमें मधुसूदन सिंह एवं दिलीप केशरी साझीदार हैं, जिन्हें कुल 8.79 एकड़ क्षेत्र में खनन हेतु 10 वर्षीय पट्टा आवंटित किया गया था। Sonbhadra Breaking News
डीएम ने बताया कि खदान में हुई दुर्घटना के पश्चात् SDM ओबरा ने उक्त घटना में मजिस्ट्रेटी जांच की आवश्यकता बताई। सोनभद्र के DM बीएन सिंह ने बताया कि मेसर्स कृष्णा माइनिंग वर्क्स जिसमें मधुसूदन सिंह एवं दिलीप केशरी साझीदार हैं, जिन्हें कुल 8.79 एकड़ क्षेत्र में खनन हेतु 10 वर्षीय पट्टा आवंटित किया गया थाl डीएम ने बताया कि खदान में हुई दुर्घटना के पश्चात् उपजिलाधिकारी ओबरा ने उक्त घटना में मजिस्ट्रेटी जांच की आवश्यकता बताई।

