Sonbhadra Crime News : दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के विनोद मोड़ पर दिघुल गांव निवासी 21 वर्षीय युवक सरगम कुमार पर कुछ युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।
Sonbhadra News : झोपडी- दुकानों में बोतलों में खुलेआम बिक रहा पेट्रोल
उसे मरा समझकर गांव के पास एक गड्ढे में फेंक दिया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के पीछे शादी समारोह में हुए विवाद को कारण बताया जा रहा है। कोतवाल मनोज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Sonbhadra News: म्योरपुर सीएचसी में मासूम बच्ची की मौत पर हंगामा
दिघुल गांव निवासी सरगम शनिवार रात विनोद मोड़ स्थित एक बरात में शामिल होने गया था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा। बरात में ही मौजूद उसके छोटे भाई ने घर लौटकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन पूरी रात सरगम की तलाश में जुटे रहे।
योगी सरकार को Mahakumbh 2025 भगदड़ मामले में कड़ी फटकार
रविवार सुबह करीब आठ बजे गांव के पास स्थित एक गड्ढे में सरगम खून से लथपथ अचेत अवस्था में पड़ा मिला। शरीर पर धारदार हथियार से किए गए गहरे जख्म थे। आनन-फानन परिजनों ने एंबुलेंस को बुलाया और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले गए।
Sonbhadra News: म्योरपुर सीएचसी में मासूम बच्ची की मौत पर हंगामा
पुलिस ने की कार्रवाई
यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, सरगम के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें हैं। करीब 25 से 30 टांके लगाए गए हैं। युवक की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।

