Sonbhadra News : NTPC शक्तिनगर में महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत रहे एक अधिकारी के खिलाफ महिला से दुष्कर्म का प्रयास, छेड़छाड़ और उसकी आजीविका बाधित करने के गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।
GORAKHPUR NEWS : CM योगी ने कहा- ‘रविकिशन जी के पास पैसा है
FIR स्थानीय सिविल जज (जूनियर डिवीजन)/एफटीसी (सीएडब्लू) की अदालत के आदेश पर गुरुवार रात शक्तिनगर थाने में दर्ज की गई। आरोपी अधिकारी का अब शक्तिनगर से अन्यत्र तबादला हो चुका है। थानाध्यक्ष कुमुद शेखर सिंह के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
शक्तिनगर थानाध्यक्ष कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि पीड़िता की ओर से 26 मई 2025 को न्यायालय में दायर प्रार्थना पत्र के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। पीड़िता ने अपने बयान में कहा कि 28 जुलाई 2024 को आरोपी एल.के. बेहेरा ने उसे अपने आवास पर बुलाया और जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने धमकाया कि किसी न किसी दिन वह उसका शिकार जरूर बनाएगा।
Sonbhadra Road Accident News : बोलेरो और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत
पीड़िता पूर्व में आरोपी के आवास पर घरेलू सहायिका के रूप में कार्यरत थी। बाद में उसने एनटीपीसी परिसर के एक विद्यालय में नौकरी शुरू की। लेकिन पीड़िता का आरोप है कि बेहेरा ने उसे वहां से भी हटवाने का प्रयास किया। 5 नवम्बर 2024 को विद्यालय प्रबंधक ने सूचित किया कि एल.के. बेहेरा के निर्देश पर उसे काम से हटाया जा रहा है। पीड़िता ने इस संबंध में शक्तिनगर थाना सहित उच्चाधिकारियों को भी सूचित किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

