Sonbhadra News : सोनभद्र जिले में जिला आपूर्ति विभाग के अफसर मौज में है। सरकार के आदेशों की जमकर धज्ज्यिां उड रहीं लेकिन अफसर जानकर भी चुप हैं।
Sonbhadra News : एनटीपीसी के पूर्व महाप्रबंधक पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, FIR दर्ज
दरअसल सोनभद्र के कुछ क्षेत्रों में आपको कोल्ड ड्रिंक और पानी के बोतल के बीच पेट्रोल रखीं बोतलें भी मिल जाएगी। यहां दुकानों में खुलेआम बोतलों में पेट्रोल और डीजल बेचा जा रहा है। ब्लैक में मिल रहे इसे पेट्रोल की कीमत अधिक होती है, जिससे पेट्रोल की कालाबाजारी की जा रही है।
Sonbhadra Road Accident News : बोलेरो और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत
शासन का आदेश है कि पेट्रोल पंप पर किसी को खुले में यानि बोतल, पीपे या डिब्बे आदि में पेट्रोलियम पदार्थ नहीं बेचा जाए। लेकिन सोनभद्र के कई इलाकों में इस आदेश की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। दुद्धी तहसील के म्योरपुर विंढमगंज समेत कई क्षेत्रों में आपको झोपडी के नीचे बोतलों में पेट्रोल और डीजल मिल जाएगा।
GORAKHPUR NEWS : CM योगी ने कहा- ‘रविकिशन जी के पास पैसा है
Explosives Act के तहत इसके लिए सरकार ने सुरक्षा नियम तय किए हैं, जिसका पालन सभी पेट्रोलियम कंपनी के पंपों में अनिवार्य रूप से करना होता हैए लेकिन क्षेत्र के पेट्रोल पंप में कर्मचारी इस नियम को ठेंगा दिखाकर पेट्रोल बेच रहे हैं। Sonbhadra News
KANPUR NEWS : सीएम योगी आदित्यनाथ के रविवार के प्रस्तावित दौरे पर विराम
खतरनाक है प्लास्टिक की बोलत का इस्तेमाल
पेट्रोलियम पदार्थ अत्यंत ज्वलनशील होता है। आसपास हल्की सी भी चिंगारी इस व्यवस्था पर भारी पड़ सकती है। पेट्रोल पंप में ग्राहकों को प्लास्टिक की बोतलों या कंटेनरों में पेट्रोल देना प्रतिबंधित है। लोग पानी की प्लास्टिक की बोतलों को पेट्रोल लाने ले जाने में उपयोग में लाते हैं, जो काफी खतरनाक है। यदि पेट्रोल देते समय इसमें आग लग जाए तो पंप में गंभीर हादसा हो सकता है।
बोतल में पेट्रोल देने पर पूरी तरह है रोक
विस्फोटक अधिनियम के तहत पेट्रोल पंपों पर लगी डिस्पेंसर मशीनों से बोतलों या फिर डिब्बों में पेट्रोल देने पर पूरी तरह से रोक है। पेट्रोलियम पदार्थ अत्यंत ज्वलनशील होता है। आसपास हल्की सी भी चिंगारी भारी पड़ सकती है। पेट्रोल पंप में ग्राहकों को प्लास्टिक की बोतलों या कंटेनरों में पेट्रोल देना प्रतिबंधित है। लोग पानी की प्लास्टिक बोतलों को पेट्रोल लाने ले जाने में उपयोग में लाते हैं, जो काफी खतरनाक है। यदि पेट्रोल देते समय इसमें आग लग जाए तो पंप में गंभीर हादसा हो सकता है
शासन का आदेश
सभी पेट्रोल पंप संचालकों को बोतलों या डिब्बे में पेट्रोल/डीजल नहीं देने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई व्यक्ति बोतल या डिब्बे में पेट्रोल मांगता है तो उसे मना किया जाएगा. प्रशासन ने सभी पेट्रोल पंपों पर इस आदेश का पालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए हैं। यदि कोई संचालक आदेश का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

