Sonbhadra News : सोनभद्र में एक पत्थर खदान में बड़ा खनन हादसा हुआ है। हादसा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सभा स्थल से केवल पांच किलोमीटर की दूरी पर बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में हुआ.
जहां कृष्णा माइनिंग वर्क्स के बिल्ली मारकुंडी खदान में अचानक पहाड़ दरक गया और मलबे में कई मजदूर दब गए. अब तक एक मजदूर की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई मजदूर मलबे में दबे हैं.
जम्मू-कश्मीर के नौगाम पुलिस स्टेशन में ब्लास्ट, 9 मौतें
‘हिंदू धर्म में भी होते हैं आतंकवादी’, कहने पर लाइन हाजिर हुए देवबंद इंस्पेक्टर
बताया जाता है कि हादसे के समय करीब 12 से 15 मजदूर काम कर रहे थे। जिसमें से कोई बाहर नहीं आया है। ओबरा थाना क्षेत्र के इस खनन क्षेत्र में खदान से मलबा हटाने और फंसे मजदूरों को निकालने के प्रयास जारी हैं. संबंधित अधिकारी भी मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य में नजर बनाएं हुए हैं. मजदूरों की संख्या का अभी पता लगाया जा रहा है.

