Team India Schedule: टीम इंडिया इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज खेल रही है. दूसरा टेस्ट बर्मिंघम में जारी है, इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बड़ा फैसला लिया है. Team India Schedule
डीएम का बिधनू CHC में औचक निरीक्षण
बोर्ड ने टीम इंडिया के आगामी शेड्यूल में बदलाव करने का फैसला किया है. इंग्लैंड दौरे के बाद टीम इंडिया को वनडे और टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेश (India vs Bangladesh) का दौरा करना था. लेकिन अब BCCI ने आधिकारिक तौर पर इस दौरे को लेकर बड़ा फैसला किया है. IND vs ENG
कब से शुरू होनी थी सीरीज?
भारत को अगस्त 2025 में बांग्लादेश का दौरा करना था. इस दौरे पर 3 वनडे मैच और इतने ही टी20 मैच भारत को खेलने थे. 17 अगस्त से वनडे सीरीज का आगाज होना था. दूसरा वनडे 20 अगस्त जबकि आखिरी वनडे 23 अगस्त को होना था. वहीं, 26 अगस्त से दोनों टीमों को टी20 सीरीज खेलनी थी. दूसरा टी20 29 अगस्त जबकि आखिरी 31 अगस्त को खेला जाना था. लेकिन अब ये मुकाबले इन तारीखों पर नहीं होंगे. TRENDING NOW
BCCI ने जारी की एवाइजरी
BCCI ने ऑफीशियल तौर पर शेड्यूल में बदलाव करते हुए लिखा, ‘बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अगस्त 2025 में बांग्लादेश और भारत के बीच होने वाली तीन वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज को सितंबर 2026 तक टालने पर आपसी सहमति जताई है. Bangladesh
800 से ज्यादा वैरायटी के आम, मोदी-योगी मैंगो, शुगर फ्री, हाथी झूल और सिंदूर मैंगो…
मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार
कब होंगे मुकाबले?
एडवाइजरी में आगे लिखा गया, ‘दोनों बोर्ड के बीच चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया है, जिसमें दोनों टीमों की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रतिबद्धताओं और शेड्यूलिंग सुविधा को ध्यान में रखा गया है. BCB इस सीरीज के लिए सितंबर 2026 में भारत का स्वागत करने के लिए उत्सुक है. दौरे के लिए संशोधित तिथियों और कार्यक्रमों की घोषणा उचित समय पर की जाएगी.’
खाद्य सुरक्षा विभाग की बडी कार्रवाई, 400 किलोग्राम मिलावटी पनीर पकडी

