UP BIG NEWS: लखनऊ के मड़ियांव क्षेत्र में बीती रात चोरों ने SDM के घर लाखों की चोरी कर ली। चोरों ने नकदी और गहने चोरी किए। इस मामले में SDM ने मड़ियांव थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। SDM की तैनाती फतेहपुर सदर में है।
मशहूर एक्टर सतीश शाह का 74 साल की उम्र में निधन
KANPUR BIG NEWS : डीएम की भी नहीं सुनते आबकारी अधिकरी
Fatehpur Sadar SDM अनामिका श्रीवास्तव का घर लखनऊ के मड़ियांव स्थित साईं सिटी कॉलोनी में है। FIR के मुताबिक, घटना 24 अक्टूबर की रात करीब 2:40 से 5 बजे के बीच की है। CCTV में एक चोर दिखा है। उसने बाउंड्री फांदी। दूसरा चोर दूसरे रास्ते से अंदर गया।
Kanpur Drug Department News : शिकायतों के बाद जागता विभाग
एक तरफ नहीं चढ़ पाया, दूसरी तरफ आया
घर के अंदर चोर जाते हुए CCTV फुटेज में कैद हुआ है। बताया जा रहा है कि दूसरा चोर भी था जो दूसरे जगह से दीवार फांदा। दोनों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। पूरी घटना 24 अक्टूबर की रात 3 बजे की है। चोर ने पहले गेट की एक तरफ से चढ़ने की कोशिश की। उधर से नहीं चढ़ पाया दूसरी तरफ आया।
गोलमोल जवाब पर आबकारी अधिकारी को जमकर फटकार
वेज की जगह चिकन बिरयानी देने पर रेस्टोरेंट मालिक की गोली मारकर हत्या
चोरी की सूचना के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची। टीम ने डॉग स्क्वॉड के साथ जांच शुरू की। डॉग घर के बगल वाली गली तक जाकर रुक गया। चोरी हुए गहनों में सोने के कंगन, हार, अंगूठी और चांदी के आभूषण शामिल हैं। पीड़ित के मुताबिक, 23 अक्टूबर की देर रात 2:40 बजे से लेकर 5 बजे की बीच चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल इस घटना ने पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

