UP EDUCATION NEWS : VFS Global Academy, COER University Roorkee ने संयुक्त रूप से टूर एंड ट्रैवल तथा टूरिज्म मैनेजमेंट के क्षेत्र में छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
CM YOGI का सख्त निर्देश- किसानों से मिलें डीएम
कानपुर स्थित hotel में आयोजित एककार्यक्रम के दौरान इन संस्थानों ने मिलकर एक नए शैक्षणिक प्रोग्राम की शुरुआत की घोषणा की। यह प्रोग्राम विशेष रूप से टूर, ट्रैवल एवं हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट से संबंधित है, जिसका उद्देश्य छात्रों को उद्योग-उन्मुख (industry-oriented) शिक्षा प्रदान करना है।
अधिशासी अधिकारी और बाबू को स्पष्टीकरण नोटिस
इस कार्यक्रम की सबसे प्रमुख विशेषता यह है कि इसमें छात्रों को अंतिम वर्ष में ही ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग (OJT) प्रदान की जाएगी, साथ ही VFS Global Academy द्वारा 100% प्लेसमेंट सहायता सुनिश्चित की जाएगी। इससे छात्रों को न केवल व्यावहारिक अनुभव मिलेगा, बल्कि उनके करियर की मजबूत शुरुआत भी होगी।
तेज आंधी बारिश में ऑटो पर गिरा पेड़, दो की मौत
इस अवसर पर लगभग 65 शिक्षकों (अध्यापकों) की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्हें COER University Roorkee द्वारा सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में Vinay Kumar (COER University की ओर से), Dr. Ravi Pandey (VFS Global Academy) से एवं Dr. Anoop Solanki (Vardhman Recruiters से) की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने इस पहल को शिक्षा एवं उद्योग के बीच एक मजबूत सेतु बताया।
यह पहल टूरिज्म एवं ट्रैवल इंडस्ट्री में करियर बनाने के इच्छुक छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर साबित होगी और क्षेत्र में कौशल-आधारित शिक्षा को बढ़ावा देगी।

