UP IAS TRANSFER : उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया हैं. UP IAS TRANSFER
KANPUR : बिसाती बाजार में स्कूटी में तेज धमाका, आठ घायल, चार KGMU रेफर
सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक आठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. माना जा रहा है कि यह तबादले शासन व्यवस्था को और सुचारु बनाने तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में तेजी लाने के उद्देश्य से किए गए हैं.
कौन कहां भेजे गए?
सेल्वा कुमारी जे. को महानिदेशक, प्राविधिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश तथा सचिव, प्राविधिक शिक्षा विभाग बनाया गया है.
समीर वर्मा को सचिव, नियोजन विभाग एवं महानिदेशक, अर्थ एवं संख्या, उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
प्रभु नारायण सिंह को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) नियुक्त किया गया है. IAS TRANSFER
KANPUR NEWS: फैक्ट्री की लिफ्ट में युवक की गर्दन फंसी, मौत
KANPUR NEWS : सडक इंटरलॉकिंग कागज पर सीसी निर्माण
अब तक UPSRTC के प्रबंध निदेशक रहे श्री माशूम अली सरवर को मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड बनाया गया है वहीं आशीष कुमार, जो अब तक विशेष सचिव, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग थे, उन्हें प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम नियुक्त किया गया है.
सुधीर कुमार, नगर आयुक्त कानपुर, को अब विशेष सचिव, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग बनाया गया है.
अमित उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी रायबरेली, को नगर आयुक्त, कानपुर नगर के पद पर भेजा गया है.
अंजुलता, सचिव मुरादाबाद विकास प्राधिकरण, को मुख्य विकास अधिकारी, रायबरेली नियुक्त किया गया है.
इस फेरबदल को लेकर माना जा रहा है कि सरकार ने प्रमुख शहरों और विभागों में अनुभवी अधिकारियों को नियुक्त कर कामकाज को और सुदृढ़ बनाने की रणनीति बनाई है. खासतौर पर कानपुर जैसे बड़े नगर निगम और रायबरेली जैसे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जिले में नई तैनातियां अहम मानी जा रही हैं.
डीएम साहब- ‘मेरी पत्नी रात में नागिन बनकर डराती है….
Attack on CJI: CJI बीआर गवई पर जूता फेंकने वाले वकील ने क्या कहा?
क्यों जरुरी है यह बदलाव?
उत्तर प्रदेश में शासन-प्रशासन की विकास योजनाओं के सुचारु क्रियान्वयन को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार समीक्षा बैठकों में जोर देते रहे हैं. यही कारण है कि समय-समय पर आईएएस अधिकारियों की तैनाती और फेरबदल किया जाता है, ताकि विभागीय कामकाज में तेजी लाई जा सके. नए आदेशों के लागू होने के बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इन अधिकारियों की नई जिम्मेदारियों से प्रदेश के विकास कार्यों और शासन की योजनाओं को कितना बल मिलता है. IAS TRANSFER
KANPUR: पंजाब Police टीम और ड्रग विभाग का बिरहाना रोड के श्री लक्ष्मी फार्मा पर छापा

