UP Weather: उत्तर प्रदेश में आज भी लखनऊ और सहारनपुर समेत 42 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है. कई जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी है. UP Weather
KANPUR NEWS : सिविल लाइंस की बेशकीमती जमीन पर वक्फ के बाद नजूल की ‘एंट्री’
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में बारिश ने फिर से जोर पकड़ लिया है. सोमवार को अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है. 15 जिलों बहुत अधिक भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है. बारिश की वजह से अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी.
अरबों रुपये की कानपुर गोशाला सोसाइटी भौंती की जमीन सीलिंग में दर्ज
सरेआम भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने अंजलि की कमर छुई
गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट
प्रदेश में पश्चिमी संभाग में आज लगभग सभी जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट है. इस दौरान संभाग में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है, जबकि पूर्वी संभाग के भी कई जिलों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात और अति वृष्टि का दौर रहेगा.
इन जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में आज सहारनपुर, शामली, बागपत, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, मुरादाबाद, रामपुर, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी और शाहजहांपुर में लगभग सभी जगहों पर बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में गरज चमक के साथ मेघगर्जन और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है.
नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, मैनपुरी, कन्नौज, फर्रुखाबाद, कानपुर, फतेहपुर, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, बहराइच, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, मीरजापुर, सोनभद्र और संत रविदास नगर में भी लगभग सभी जगहों पर भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी दी गई है.
मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, श्रावस्ती, गोंडा, अयोध्या, सुल्तानपुर, जौनपुर, वाराणसी और चंदौली में भी सभी जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि जालौन, हमीरपुर, झांसी, महोबा, ललितपुर में अनेक स्थानों पर बारिश होगी.
बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, बस्ती, गोरखपुर, संत कबीर नगर, मऊ, अंबेडकर नगर, आजमगढ़ और गाजीपुर में आज अनेक स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है. इन जिलों में कोई खास चेतावनी नहीं दी गई है.
अखिलेश दुबे गैंग से जुड़े छह पुलिस कर्मी सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

