UP WEATHER NEWS : यूपी में शीतलहर और कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से पारा तेजी से गिर रहा है। प्रदेश में नैनीताल (6°C)-शिमला (11°C) से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है। पिछले 24 घंटे के न्यूनतम तापमान की बात करें तो सुल्तानपुर 4.7°C के साथ सबसे ठंडा रहा। बाराबंकी में पारा 4.8°C, अयोध्या में 5°C, बरेली में 5.1°C और शाहजहांपुर में पारा 5.5°C रिकॉर्ड किया गया।
किसान और एक युवक की मौत
बांदा में कड़ाके की ठंड की वजह से किसान और एक युवक की मौत हो गई। डॉक्टर पीके गुप्ता ने बताया कि सर्दी के कारण किसान को दिल का दौरा पड़ा और उनकी जान चली गई। इस बीच सोमवार सुबह लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी, अयोध्या, सुल्तानपुर सहित 40 जिलों में घना कोहरा छाया है। कई जगह विजिबिलिटी 10 मीटर तक पहुंच गई है।
भारतीय रेलवे ने लंबी दूरी की यात्रा के किराए में बढ़ोतरी की
कड़ाके की ठंड और भीषण कोहरे का कहर जारी है। आज सुबह से 28 जिलों में घना कोहरा छाया है। कई जगहों पर विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई है। ज्यादातर शहरों में धूप नहीं निकली है। ओस की बूंदें रिमझिम बारिश की तरह पड़ रही हैं। कुछ सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।
CM योगी का 4-ई मॉडल लगाएगा सड़क हादसों पर लगाम
CM योगी ने गोरखनाथ ओवरब्रिज का लोकार्पण किया
Epstein Sex Scandal: लड़कियों के साथ हॉट-टब में नहाते दिखे क्लिंटन
कानपुर में सोमवार सुबह घना कोहरा छाए रहने से जनजीवन प्रभावित रहा। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को दृश्यता कम होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही और लोग सावधानी बरतते नजर आए। घने कोहरे के चलते ठंड का असर भी बढ़ गया है, जिससे सुबह के समय बाहर निकलने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई।
Kanpur News : डीएम सख्त, बीएसए से स्पष्टीकरण
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पिछले चार दिनों से जारी घने से बहुत घने कोहरे में आगामी 24 घंटों में थोड़ी कमी आ सकती है। साथ ही तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने से सोमवार को शीत दिवस की स्थितियों से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।
पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के उपरांत 24 दिसंबर से कोहरे के घनत्व में बढ़ोतरी होगी और तापमान में फिर से 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने को संभावना है।
UP WEATHER NEWS : कोल्डवेव, चेतावनी- बेवजह बाहर न निकलें
यहां है अत्यधिक घने कोहरे का रेड अलर्ट
कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कनौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामती, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरेया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर एवं आसपास के इलाकों में।
मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम होने पर जब अधिकतम तापमान का सामान्य से विचलन -4.5 से -6.4 डिग्री सेल्सियस हो तो ऐसी स्थिति को शीत दिवस कहते हैं। अधिकतम तापमान का सामान्य से विचलन -6.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो तो उसे अत्यंत शीत दिवस कहते हैं।
औषधि विभाग ने तीन फर्मों के ड्रग लाइसेंस किए निरस्त
सरकार भी अलर्ट मोड पर है। लोगों से अपील की गई है कि बेवजह घर से बाहर न निकलें। हाईवे पर गाड़ियों की स्पीड लिमिट 60 से 80 के बीच कर दी गई है।
सावधान; आप जो चना खा रहे वह ओरामाइन डाई से रंगा हो सकता है
अति शीत दिवस की संभावना इस क्षेत्र में अधिक
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रवस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बरेली, पीलीभीत, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में।
70 से ज्यादा ट्रेनें लेट
कोहरे की वजह लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, बरेली समेत तमाम रेलवे स्टेशनों पर 100 से ज्यादा ट्रेनें लेट चल रही हैं। एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट्स लेट हैं। ठंड की वजह से पिछले दिनों से 11 शहरों में स्कूल बंद हैं। लखनऊ समेत 10 जिलों में स्कूलों की टाइमिंग भी बदली गई है।
3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम
22 दिसंबर- पूर्वी यूपी में घना कोहरा छाया रहेगा। पश्चिमी यूपी में हल्का कोहरा छाया रह सकता है। मौसम शुष्क रहेगा। कहीं-कही पर बादल भी देखने को मिल सकते हैं।
23 दिसंबर- पूर्वी यूपी में मध्यम कोहरा छाया रहेगा। पश्चिमी यूपी में घने कोहरे का अलर्ट रहेगा। दृश्यता शून्य से 100 मी. तक रह सकती है।
24 दिसंबर- पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि, कहीं-कहीं पर हल्का कोहरा देखने को मिला है।

