UP WEATHER NEWS : उत्तर प्रदेश में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पछुआ हवाओं के जोर से यूपी के कई शहरों में रात का पारा सामान्य से तीन से चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा रही है।
HEALTH : क्या आपके भी कांपते है हाथ-पैर , जान लें इसके कारण
मंगलवार को 6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ अयोध्या सबसे ठंडा रहा। वहीं बरेली व कानपुर में 6.7 डिग्री और बाराबंकी शहर में 7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। WEATHER NEWS
मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों में प्रदेश में दिन व रात के पारे में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट की संभावना है। आशंका जताई जा रही है कि इस बार सर्दी के ज्यादा तीखी रहने के आसार हैं।
पिछले 24 घंटे में बरेली सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 6.7°C दर्ज किया गया। जबकि कानपुर का सबसे अधिक तापमान 28°C दर्ज किया गया। प्रयागराज में कोहरा छाया रहा। यहां दृश्यता 400 मीटर दर्ज की गई। अगले 2 दिन 4 और 5 दिसंबर को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोहरा छाने की संभावना है।
कानपुर में मौसम हर दिन एक नई करवट ले रहा है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो की सामान्य तापमान से 3.4 डिग्री सेल्सियस कम होने के साथ-साथ इस सीजन का सबसे कम तापमान है।
ऐसे में सोमवार की रात सीजन की सबसे ठंडी रात रही। न्यूनतम तापमान भले ही कम हो लेकिन दिन के तापमान में फिलहाल कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है। जिस कारण दिन में निकलने वाली धूप गर्मी का एहसास करा रही है। मौसम विशेषज्ञों की माने तो 8 दिसंबर के बाद कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

