UP Weather News : यूपी में आंधी-बारिश का सिलसिला थमने से गर्मी बढ़ गई है। सोमवार सुबह से प्रदेश के ज्यादातर शहरों में मौसम साफ है। हवा की रफ्तार कम होने से उमसभरी गर्मी महसूस हुई। UP Weather News
AAJ TAK की टीवी एंकर अंजना ओम कश्यप 8 यूट्यूब शिक्षकों के खिलाफ दर्ज कराया केस
हालांकि, 10 बजते-बजते मौसम बदल गया। लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई समेत 5 जिलों में बादल छाए गए। ठंडी हवाएं चलने लगी। 12 बजे के बाद फिर से तेज धूप निकल आई।
लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया-प्री-मानसून की बारिश अभी शुरू नहीं हुई है। इसलिए गर्मी पड़ रही है। लू के हालात बन रहे हैं। 3-4 दिनों में प्री-मानसून की बारिश शुरू हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। गर्मी से राहत मिलने के साथ ही बारिश का नया दौर शुरू होगा।
पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश के 14 जिलों में अधिकतम तापमान 40°C से ज्यादा रहा। बांदा-झांसी सबसे गर्म शहर रहे, जहां अधिकतम तापमान 43.2°C दर्ज किया गया। झुलसाने वाली धूप के चलते लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया।
गर्मी का असर जानवरों पर भी देखने को मिला। कानपुर चिड़ियाघर में बाघिन वाटर पूल में घंटों बैठकर मस्ती करती रही। बाघ को पाइप से नहलाया गया। हिरण के लिए वाटर स्प्रिंकलर यानी फव्वारों के इंतजाम किए गए। ज्यादातर जानवर दिनभर छांव में बैठे नजर आए।
वाराणसी में 2 दिन 45 डिग्री तापमान के साथ लू चलेगी
वाराणसी का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ यह तापमान 42 डिग्री तक जाएगा। हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटा है। नमी 37% बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 9 और 10 जून को 45 डिग्री तापमान के साथ लू भी चलेगी। 11 से 13 जून के बीच छिटपुट बारिश या बूंदाबादी का संकेत है।
कानपुर में सुबह से धूप निकली
कानपुर में सुबह से धूप निकली हुई है। हालांकि, धूप बीते दिनों की अपेक्षा कुछ हल्की है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विशेषज्ञ बताते हैं कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी। स्थानीय मौसमी गतिविधियों की वजह से शाम के समय आंधी और बारिश होने की संभावना है।
अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए-
9 जून: पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। तेज धूप निकलेगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है। लू का दौर शुरू होगा।
10 जून: पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहेगा। पूर्वी यूपी में हल्की बारिश के आसार हैं। लू भी चलेगी।
11 जून: पूरे प्रदेश में प्री-मानसून की गतिविधियां शुरू हो सकती है। पूर्वी यूपी में बारिश के आसार हैं। पश्चिमी यूपी में लू चलेगी।
12 जून: पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। गर्मी और लू से राहत मिलने की उम्मीद है।
13 जून: पूर्वी और पश्चिमी यूपी में रिमझिम बारिश के आसार हैं। पारा 3-4°C तक लुढ़क सकता है।

