UP Weather News: यूपी में मौसम बिगड़ गया है। लखनऊ में शुक्रवार सुबह 10 बजे अंधेरा छा गया। अचानक तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। इससे पहले प्रयागराज और मथुरा में तेज बारिश हुई। धूलभरी आंधी चली। कई जगह सड़कों पर पानी भर गया। स्कूली बच्चे और दफ्तर के लिए निकले लोग रेनकोट और छातों के साथ नजर आए। Weather News
ऐसे ही नोएडा, आगरा, अलीगढ़, मेरठ (Noida, Agra, Aligarh, Meerut) समेत 25 से ज्यादा जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। काशी में अचानक मौसम पलट गया। आंधी के साथ बूंदाबांदी हो रही है। घाटों पर दुकान लगाने वाले लोग सामान समेटते नजर आए। मिर्जापुर में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई।
बोलेरो पेड़ से टकराई, हादसे में एक ही परिवार के 5 की मौत
इस बीच, KANPUR समेत 33 शहरों में काले बादल छाए हैं। ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से पूरे प्रदेश में मौसम बदल गया है। अगले 2 दिन मौसम बिगड़ा ही रहेगा। 40 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। गरज चमक के साथ बारिश भी होगी।
आपूर्ति विभाग का छापा, घरेलू सिलेंडर 24, छोटा कमर्शियल सिलेंडर 10
सरकारी कार्यालयों के रिक्त पदों पर जल्द होगी भर्ती : कैबिनेट मंत्री राकेश सचान
इससे पहले, गुरुवार को गाजियाबाद, हाथरस, संभल समेत कई जिलों में देर रात आंधी के साथ बारिश हुई थी। सड़क पर लगे होर्डिंग गिर गए थे। कई जगह पेड़ और बिजली के पोल भी उखड़ गए थे। तेज हवा से खड़ी फसलों को भी नुकसान हुआ। सबसे ज्यादा तापमान बांदा (39.6°C) और सबसे कम बिजनौर (13.5°C) रिकॉर्ड किया गया।

