US-Israel-Iran War News : ईरान संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र (UN) में होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) खोलने को लेकर लाया गया प्रस्ताव पास नहीं हो सका।
रूस और चीन ने इस पर VETO कर दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रस्ताव में किसी तरह की सैन्य कार्रवाई की बात नहीं थी।
‘आज रात एक सभ्यता खत्म हो जाएगी…’,
यह प्रस्ताव बहरीन की तरफ से लाया गया था। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रस्ताव को पिछले दो हफ्तों में करीब 6 बार बदला गया था, क्योंकि कई देश इसके कुछ हिस्सों से सहमत नहीं थे। यह वोट अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के लिए तय की गई 8 बजे (अमेरिकी) की समय सीमा से कुछ ही घंटे पहले हुई है. इस प्रस्ताव को चीन और रूस ने वीटो कर दिया. इसके पक्ष में 11 वोट पड़े, जबकि कोलंबिया और पाकिस्तान ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया. iran war update

