IAS Officers Transfer : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सोमवार करीब 33 आईएएस अधिकारियों का तबादला (IAS officers transfer) कर दिया है। Uttar Pradesh IAS Officers Transfer
मिर्जापुर के मंडलायुक्त बाल कृष्ण त्रिपाठी सबसे अमीर, जैकब के नाम कोई संपत्ति नहीं
UTTAR PRADESH का सबसे अमीर डीएम कौन ?
PM MODI के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कमिश्नर कौशल राज शर्मा का तबादला कर दिया गया है। उन्हें CM YOGI आदित्यनाथ का सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही लखनऊ के नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह का भी तबादला कर दिया गया है। साथ ही IAS विशाल सिंह नए सूचना निदेशक बना दिए गए हैं। इसके अलावा वाराणसी, बरेली, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, गंजीपुर, झांसी, महोंबा समेत कई जिलों के जिलाधिकारी बदल दिए गए हैं। UTTAR Pradesh news
IAS Lakku Venkateshwarlu के पदों में छंटनी कर दी गई है। उनसे प्रमुख सचिव परिवहन और अध्यक्ष यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम पद वापस ले लिया गया है। बाकी सभी पदों पर बने रहेंगे, उनकी जगह स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के प्रमुख सचिव अमित गुप्ता को प्रमुख सचिव परिवहन और अध्यक्ष यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
India Justice Report 2025 : देश में 18 बड़े राज्यों में यूपी का 17वें नंबर
प्रेरणा शर्मा को सूडा का निदेशक बनाया (IAS officers transfer)
वाराणसी के COMMISSIONER कौशल राज शर्मा को सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है, जबकि वाराणसी के DM एस राज लिंगम को वाराणसी का कमिश्नर बना दिया गया है। CM के विशेष सचिव रहे सत्येंद्र कुमार को वाराणसी का नया डीएम बना दिया गया है। हापुड़ की जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा को सूडा का निदेशक बनाया गया है।
BREAKING NEWS : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कानपुर दौरा स्थगित !
आईएएस अभिषेक पांडे को जिलाधिकारी हापुड़ (IAS officers transfer)
IAS अभिषेक पांडे को DM हापुड़, संजय कुमार मीणा को मेरठ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष, शाश्वत त्रिपुरारी को CDO गोरखपुर, रविंद्र कुमार द्वितीय को जिलाधिकारी आजमगढ़, नवनीत सिंह चहल को विशेष सचिव मुख्यमंत्री और अविनाश सिंह को बरेली का डीएम बनाया गया है। वहीं अनुपम शुक्ला को DM अंबेडकर नगर, लखनऊ के नगर आयुक्त रहे इंद्रजीत सिंह को विशेष सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा विभाग बनाया गया है, उनकी जगह गौरव कुमार को लखनऊ नगर निगम का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।
मृदुल चौधरी को DM झांसी (Uttar Pradesh IAS Officers Transfer)
हर्षिता सिंह को CDO प्रयागराज, गाजीपुर की डीएम रही आर्यका अखौरी को विशेष सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग बनाया गया है। इसके अलावा झांसी के डीएम रहे अविनाश कुमार को गाजीपुर जिले का डीएम बनाया गया है।
जनसभा स्थल के सामने बन रहे हैलीपेड पर उतरेगा पीएम मोदी का हैलीकाप्टर
महोबा के जिलाधिकारी रहे मृदुल चौधरी को जिलाधिकारी झांसी, गजल भारद्वाज को जिलाधिकारी महोबा, महेंद्र सिंह तंवर को जिलाधिकारी कुशीनगर, विशाल भारद्वाज को विशेष सचिव मुख्यमंत्री, आलोक कुमार को जिलाधिकारी संत कबीर नगर, डॉ. उज्जवल कुमार को प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन, पुलकित खरे को मिशन निदेशक कौशल विकास मिशन, सूचना निदेशक रहे शिशिर को विशेष सचिव सूक्ष्म लघु एवं मद्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यूपी राज्य सूचना आयोग के नए सचिव (Uttar Pradesh IAS Officers Transfer)
भदोही के डीएम रहे विशाल सिंह को सूचना एवं संस्कृति निदेशक बनाया गया है। शैलेश कुमार को भदोही जिले का नया डीएम नियुक्त किया गया है। अनुभव सिंह को उपाध्यक्ष मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी सौंप गई है। शाहिद अहमद को CDO श्रावस्ती, जगदीश को सचिव गृह विभाग, आईएएस अभय को सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद और डॉक्टर वेद पति मिश्रा को यूपी राज्य सूचना आयोग का सचिव बनाया गया है।

