UTTAR PRADESH NEWS : नवरात्र के उपवास में कुट्टू आटे (Buckwheat flour) से बना भोजन खाने से बागपत एडीएम (न्यायिक) शिव नारायण व उनके फालोअर समेत 10 लोग विभिन्न स्थानों पर बीमार हो गए।
इनमें जिला संयुक्त चिकित्सालय के सिक्योरिटी गार्ड नरेशपाल और मलकपुर गांव के एक ही परिवार के छह सदस्य शामिल हैं। उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया। वहीं खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम जांच में जुट गई है। Navratri
देर रात अचानक हालत बिगड़ी
ADM (न्यायिक) शिव नारायण का कहना है कि गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे निजी फालोअर सतीश निवासी नई बस्ती बड़ौत द्वारा बनाई गई कुट्टू के आटे की पूड़ी का खाई थी। देर रात अचानक हालत बिगड़ गई। उन्हें चक्कर, उल्टी और कंपकपी हो गई थी। इसी तरह फालोअर सतीश की हालत बिगड़ी। ADM शिवनारायण और उनके रसोइया को उल्टियां और चक्कर आने लगे। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। UTTAR PRADESH NEWS
85 साल की महिला की डीएम से गुहार
लुहारी गांव के सेवानिवृत्त फौजी नरेशपाल सिंह की तैनाती जिला संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डा. अनुराग वार्ष्णेय के सिक्योरिटी गार्ड के रूप में है। उनके मुताबिक देर शाम कुट्टू के आटे से बना भोजन खाया था। शुक्रवार सुबह उठे तो सिर चकरा रहा था। इसी स्थिति में अस्पताल पहुंचकर चिकित्सक से चेकअप कराया तो रक्तचाप बढ़ा हुआ मिला। चिकित्सक ने अवगत कराया किया कुट्टा आटा के भोजन से हालत बिगड़ी है।
सरकारी कार्यालयों के रिक्त पदों पर जल्द होगी भर्ती : कैबिनेट मंत्री राकेश सचान
एक ही परिवार के कई सदस्य प्रभावित
ग्राम मलकपुर के मनीष कुमार ने बताया कि उनके अलावा पत्नी मोनिका, मां शिमला, पिता रामकिशोर, भाभी सोनिया ने कुटटू के आटे से बनी रोटी खाई थी। देर रात उनकी हालत बिगड़ गई। रात में ही अस्पताल पहुंचे। उनके भाई आशुतोष रेलवे कर्मी है। आशुतोष भी घर से खाना लेकर अपने दिल्ली अपनी ड्यूटी पर गए थे। उनकी भी दिल्ली में खाना खाने के बाद हालत बिगड़ गई।
दिल्ली में कराना पड़ा भर्ती
आशुतोष दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती है। फैजपुर निनाना के युवक अमित कुमार की भी कुटटू के आटे के भोजन से हालत बिगड़ी है। CMS डा. अनुराग वार्ष्णेय, इमरजेंसी मेडिकल आफिसर डा. विजय प्रकाश ने जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे एडीएम शिव नारायण समेत नौ मरीजों का उपचार किया।
जिला अस्पताल प्रशासन के अनुसार, जिले के अलग-अलग हिस्सों में भी कुट्टू की पकौड़ी खाने से 10 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को उल्टी और चक्कर की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। Baghpat News

