UTTAR PRADESH NEWS : यूपी में 18 पीसीएस और दो IAS अधिकारियों के ट्रांसफर हुए हैं। प्रतीक्षारत चल रहे IAS अमित कुमार घोष को सचिवालय में प्रशासन विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं संयुक्त मजिस्ट्रेट, IAS हरदोई दीक्षा जोशी का ट्रांसफर मेरठ किया गया है। IAS officers Transfer
UP IPS Officers Transfer : गौरव ग्रोवर को एसएसपी अयोध्या बनाया
PCS अफसरों में अपर मेलाधिकारी रहे दयानंद प्रसाद को अपर निदेशक (प्रशासन) कृषि निदेशालय बनाया गया है।
Transfer of PCS
मंडी परिषद के उप निदेशक अमरेश कुमार को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मथुरा, अपर मेलाधिकारी प्रयागराज दयानंद प्रसाद को अपर निदेशक (प्रशासन) कृषि निदेशालय, कुम्भ मेला के विशेष कार्याधिकारी अभिनव पाठक को आगरा का उप जिलाधिकारी और आलोक गुप्ता को कानपुर नगर का उप जिलाधिकारी बनाया गया है।
छह आईएएस अफसरों के तबादले, Six IAS officers transferred
हुए ये महत्वपूर्ण बदलाव
राजस्व परिषद में विशेष कार्याधिकारी सुनील कुमार झा को मेजर ध्यानचंद खेल विवि मेरठ का कुल सचिव, मेरठ के उपजिलाधिकारी नवनीत गोयल को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) महाराजगंज, शाहजहांपुर के उपजिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र नाथ इसी पद पर प्रयागराज, प्रयागराज मंडल के अपर आयुक्त पुष्पराज सिंह को गोरखपुर विकास प्राधिकरण का सचिव, मऊ के उपजिलाधिकारी सुमित सिंह को इसी पद पर अलीगढ़,अयोध्या की उपजिलाधिकारी अंशिका दीक्षित को इसी पद पर बिजनौर पर भेजा गया है।
CM योगी बोले- पंडित जी…दक्षिणा सांसद जी देंगे
मिर्जापुर के मंडलायुक्त बाल कृष्ण त्रिपाठी सबसे अमीर, जैकब के नाम कोई संपत्ति नहीं
UTTAR PRADESH का सबसे अमीर डीएम कौन ?
लखीमपुर खीरी के अपर जिलाधिकारी (विरा) संजय कुमार सिंह को मुजफ्फरनगर का अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), वहीं मुजफ्फरनगर में इस पद पर रहे नरेन्द्र बहादुर सिंह को लखीमपुर खीरी भेजा गया है।
प्रयागराज विकास प्राधिकरण के सचिव अजीत कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघ का महाप्रबंधक, सहकारी चीनी मिल की प्रधान प्रबंधक विनीता सिंह को प्रयागराज विकास प्राधिकरण का सचिव, रायबरेली के उप जिलाधिकारी सिद्धार्थ चौधरी को इसी पद पर इटावा, कुशीनगर क उपजिलाधिकारी परितोष मिश्र को इसी पद पर अलीगढ़, सतं कबीर नगर के उपजिलाधिकारी शैलेश कुमार दुबे को इसी पर अमरोहा और अमरोहा के उपजिलाधिकारी को इसी पद पर संत कबीरनगर की जिम्मेदारी दी गई है।

