UTTAR PRADESH NEWS : ललितपुर में डीएम की एस्कॉर्ट गाड़ी ने मंगलवार रात 9 बजे सड़क पार कर रहे एक दिव्यांग युवक को टक्कर मार दी। इसके बाद सड़क किनारे खड़ी तीन बाइकों को भी टक्कर मारी। फिर एक बिजली के खंभे से जा टकराई। Lalitpur News
UP IAS TRANSFER : 46 IAS अफसरों के तबादले, 10 DM बदले
हादसे में दिव्यांग युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
इस हादसे से गुस्साए लोगों ने एस्कॉर्ट गाड़ी के ड्राइवर संजय अग्रवाल (48) और उसमें सवार होमगार्ड प्रेमनारायण (51) की पिटाई कर दी। इससे दोनों घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ड्राइवर और होमगार्ड को बचाया। आक्रोशित भीड़ को शांत कराया। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
छठ पूजा के लिए घाट पर पैदल जा रहे सास-बहू और पोते को ट्रक ने रौंदा
KANPUR NEWS : समाधान दिवस पर गैरहाजिर लेखपाल को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि
घटना की सूचना मिलने पर SDM सदर मनीष कुमार और सीओ नाराहट सुनील भारद्वाज तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचे।
जब हादसा हुआ, डीएम की गाड़ी वहां नहीं थी। शासन ने ललितपुर डीएम IAS अमनदीप डुली का ट्रांसफर लखनऊ कर दिया है। उन्हें अपर आयुक्त मनरेगा बनाया गया है। अमनदीप की जगह झांसी के नगर आयुक्त सत्य प्रकाश अब ललितपुर के नए डीएम बने हैं। अमनदीप डुली ने अपने कुछ रिश्तेदारों को एस्कॉर्ट की गाड़ी से झांसी भेजा था। गाड़ी झांसी से लौट रही थी, तभी ये हादसा हुआ।

