Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश में बढ़ती ठंड और शीतलहर के चलते CM Yogi आदित्यनाथ ने सूबे के सभी नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों को 5 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया है.
यानी कि ICSE, CBSE, UP इत्यादि बोर्ड के सभी स्कूलों को 5 जनवरी तक बंद रखने को कहा है. साथ ही सीएम योगी ने यह भी निर्देश दिया है कि शीतलहर को लेकर सभी अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण शील रहें.
अधिकारी सभी जनपदों में कंबल और अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करें. इसके अलावा अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें की कोई भी व्यक्ति खुले में न सोए और अलग-अलग शहरों में बनाए गए रैन बसेरों की भी सुविधाओं को अधिकारी सुनिश्चित करें.

