UTTAR PRADESH NEWS : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मध्य प्रदेश के धार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान’ (17 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2025) और आठवें राष्ट्रीय पोषण माह (17 सितंबर से 16 अक्टूबर, 2025) का शुभारंभ किया।
इरफान सोलंकी की कोर्ट में पेशी
यह अबतक के देश के सबसे बड़े स्वास्थ्य अभियानों में से एक है। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर, केजीएमयू में प्रदेशस्तरीय कार्यक्रमों की शुरुआत की। सीएम योगी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन वितरण के साथ ही उनके मानदेय में वृद्धि की जाएगी। इस अभियान के तहत यूपी में 75 जनपदों में व्यापक स्वास्थ्य शिविरों की शुरुआत भी हुई, जिसमें महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। LUCKNOW NEWS
आईजीआरएस के 15 दिन की असंतुष्ट फीडबैक रिपोर्ट में नगर निगम टॉप पर
नवरात्र से पहले कब से शुरू हो रही यात्रा ? कब रूक सकती है ?
सीएम योगी ने आंगनबाड़ी बहनों को दिया मानदेय वृद्धि का तोहफा
Chief Minister Yogi Adityanath ने कार्यक्रम में बच्चों को तिलक लगाकर अन्नप्राशन कराया और गर्भवती महिलाओं की गोदभराई के साथ पोषाहार वितरित किया। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर उनके साथ जुड़ रहा है। उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई।
Liquor News: तीन दिन नहीं मिलेगी शराब…इसलिए ठेके रहेंगे बंद
पीएम का संदेश हमें प्रेरित करता है, और हम इसे लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सीएम योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए स्मार्ट फोन वितरण और मानदेय वृद्धि का ऐलान करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी बहनों की सेवाओं का सम्मान उनके मानदेय बढ़ाकर और स्मार्ट फोन देकर किया जाएगा। उनकी ट्रेनिंग और समय पर भुगतान सुनिश्चित होगा, ताकि वे आत्मनिर्भर बनें।
गोरखपुर हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, पिपराइच थाने की पूरी पुलिस चौकी सस्पेंड
IAS Transfer: यूपी में 16 आईएएस अधिकारियों का तबादला
यूपी में 75 जनपदों में 20,324 स्वास्थ्य शिविरों की शुरुआत
सीएम योगी ने प्रदेश के 75 जनपदों में 20,324 स्वास्थ्य शिविरों की शुरुआत की, जहां रक्त, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, ओरल कैंसर, स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, एनीमिया और टीबी की निशुल्क जांच होगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व देखभाल, बच्चों के टीकाकरण और जागरूकता पर केंद्रित है।
507 रक्तदान शिविर भी आयोजित होंगे, जिसमें युवाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा। सीएम योगी ने स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की सराहना की और बताया कि यह 15 दिन का पखवाड़ा न केवल जांच, बल्कि निशुल्क उपचार का माध्यम बनेगा। चिकित्सा विशेषज्ञों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आरोग्य मंदिरों, समुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और मेडिकल कॉलेजों को जोड़ा गया है।
इस अवसर पर दोनों उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य व ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य, राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह व प्रतिभा शुक्ला समेत कई जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण मौजूद रहे।

