UTTAR PRADESH NEWS : CM YOGI ने लखनऊ में मंगलवार शाम यूपी के 5 खिलाड़ियों को जॉइनिंग लेटर सौंपे। साथ ही 40 खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए।
इनमें क्रिकेटर रिंकू सिंह भी शामिल हैं। उन्हें खेल अफसर (RSO) बनाया गया है। हालांकि, Cricketer रिंकू सिंह (Rinku Singh) जॉइनिंग लेटर लेने कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।
इस जिले के 23 सिपाही को एसएसपी ने किया सस्पेंड
खिलाड़ियों को जॉइनिंग लेटर देने के दौरान योगी मजाक के मूड में भी रहे। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा- हमारे होम सेक्रेटरी भी गुल्ली-डंडा खेल चुके हैं। चौका-छक्का कहीं भी लगे, गेंद और बल्ला यूपी का होता है।
इस पर CM YOGI ने कहा कि रिंकू सिंह पहले से किसी कैंप का हिस्सा हैं। वह वहीं गए हुए हैं। इसलिए यहां नहीं आ सके। उनका नियुक्ति पत्र यहां रखा है, उन्हें बाद में दिया जाएगा।
क्या कोविड के बाद आ रहा है सबसे बड़ा ‘LOCKDOWN’?
चंदौली एसडीएम के पिता ने दामाद एसडीएम पर दर्ज कराया मुकदमा
प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज ढहा, 4 की मौत
Cricketer रिंकू सिंह के अलावा गाजीपुर के राजकुमार पाल पुलिस विभाग में DSP बनाया गया है। ओलंपिक में पदक जीतने वाले नोएडा के प्रवीण कुमार, इटावा के अजीत सिंह और गाजियाबाद के सुमिरन को पंचायती राज अधिकारी का जॉइनिंग लेटर मिला। वहीं, मुजफ्फरनगर की रहने वाली प्रीतिपाल को खंड विकास अधिकारी बनाया गया।

