UTTAR PRADESH NEWS : KANPUR जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने लखनऊ में CM योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। UTTAR PRADESH NEWS
इस अवसर पर उन्होंने कानपुर नगर के प्रसिद्ध कैलीग्राफर विजय वर्मा द्वारा ताड़पत्र पर उकेरी गई मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की स्तुति CM को भेंट की। ताड़पत्र पर अंकित यह कलाकृति भारतीय परंपरागत लिपि-कला और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर उदाहरण है।
Kanpur Collectorate News : निरीक्षण में एडीएम सिटी को मिली गंदगी
42 जिलों में गहरे कोहरे का अलर्ट
कानपुर की समाज कल्याण अधिकारी शिल्पी सिंह का लखनऊ मुख्यालय तबादला
शिष्टाचार भेंट के दौरान जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने माननीय मुख्यमंत्री जी को जनपद कानपुर नगर में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति से भी अवगत कराया। उन्होंने विभिन्न नवोन्मेषी पहलों, आधारभूत संरचना तथा जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े प्रमुख बिंदुओं की जानकारी साझा की। माननीय मुख्यमंत्री जी ने जनपद में चल रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें निर्धारित समय-सीमा में प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
KANPUR NEWS : सीएम सामूहिक विवाह योजना के आयोजन की फजीहत
चित्रकूट के सीडीओ समेत पांच IAS अफसरों का तबादला, चार पीसीएस भी बदले
चार दिन बदली रहेगी शराब की दुकानें बंद होने की टाइमिंग

