Uttar Pradesh News: प्रयागराज में सूचना विभाग के डिप्टी डायरेक्टर की मौत हो गई है। बुधवार दोपहर जार्जटाउन में पूर्व मुख्य न्यायाधीश वीएन खरे के आवास के पास एक नाले में शव मिला है। डिप्टी डायरेक्टर फतेहपुर के सूचना विभाग में तैनात थे। वह छुट्टी पर घर पर आए थे। Uttar Pradesh News
कानपुर में NIA की 12 ठिकानों पर रेड
मंगलवार को घर से टहलने निकले थे। इसके बाद आज उनका शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
अब पढ़िए पूरा मामला सुधीर कुमार नैनी के दुर्गा नगर महेवा कॉलोनी में अपनी पत्नी अंबालिका, बेटी अदिति और बेटे वैभव के साथ रहते थे। परिजनों के अनुसार, वह मंगलवार दोपहर बाद घर से अकेले पैदल निकले थे, जिसके बाद देर रात तक वापस नहीं लौटे।
पास से शराब की बोतल मिली मंगलवार रात में ही उनका मोबाइल फोन जार्जटाउन क्षेत्र में मिला था, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। बुधवार सुबह जब पुलिस ने नाले में मिले शव की पहचान कराई, तो परिजन पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे और उन्होंने शव की शिनाख्त की।
पुलिस जांच में घटनास्थल के पास से शराब की बोतल, नमकीन के पैकेट और कुछ अन्य सामान बरामद हुआ है। प्रारंभिक तौर पर नाले में गिरने या डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है।
यूपी एटीएस ने कानपुर के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मोहम्मद आरिफ को घर से उठाया
दिल्ली से बिहार जा रही स्लीपर बस पलटी, 3 यात्रियों की मौत
हालांकि, पुलिस इस संभावना को भी खंगाल रही है कि सुधीर कुमार जार्जटाउन कैसे पहुंचे, क्या वह स्वयं वहां गए थे या किसी और के साथ आए थे। यह भी जांच का विषय है कि कहीं किसी अन्य व्यक्ति की मौजूदगी या किसी अनहोनी की संभावना तो नहीं है।
आसपास के सीसीटीवी चेक किए जा रहे शव मिलने के बाद पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि सुधीर कुमार की अंतिम गतिविधियों और समय-सीमा का पता लगाया जा सके।
फिलहाल परिजन सदमे में हैं और किसी तरह की आशंका पर कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मौत के सही कारण का जल्द खुलासा किया जाएगा।
फतेहपुर में तैनात डीडी सूचना सुधीर कुमार ने अगस्त माह में ज्वाइन किया था। मगर ढाई साल के सस्पेंशन के बाद से वह लखनऊ से अटैच थे।
Former Prime Minister शेख हसीना को सजा-ए-मौत
CM योगी बोले- ‘मर्सिडीज वाले लोग गमले चुरा ले गए

