UTTAR PRADESH NEWS : खाद्य एवं औषधि सुरक्षा विभाग (Food and Drug Safety Department) अब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तर्ज पर कई यूनिटों (प्रतिष्ठानों या मैन्युफैक्चरिंग) पर एक दिन और एक समय पर बडी छापेमार कार्रवाई करेगा।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को लकी होटल में मिली गंदगी, पंजीकरण निलंबित
भाजपा विधायक 5 लाख की घूस लेते पकड़े गए
UGC ने जारी की 32 फर्जी विश्वविद्यालयों की लिस्ट
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) आयुक्त रोशन जैकब ने मिलावटी खाद्य पदार्थ के निर्माण और बिक्री करने वालों पर शिकंजा टाइट करने की तैयारी की है। जानकारी के अनुसार बीते रोज बीस जिले में करीब साठ यूनिटों पर एक समय पर छापेमारी की गई।
रेस्टोरेंट्स 7,00,00,00,00,000 रुपये की ”बिरयानी टैक्स’ ‘डकार’ गए
आशुतोष ब्रह्मचारी की FIR में क्या-क्या लिखा है?
जेल में बंद अखिलेश दुबे की सुप्रीम कोर्ट से जमानत मंजूर
कानपुर में बाहर से आई खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने कई प्रोडक्शन यूनिटों पर छापेमार कार्रवाई की है। यहां से वह नमूने जांच को ले गए हैं। सूत्रों की माने तो कानपुर देहात, LUCKNOW, गोरखपुर, वाराणसी, झांसी, मुरादाबाद समेत करीब बीस जिलों की करीब 65 यूनिटों में छापेमार कार्रवाई की गई है। जिन जिलों में यह कार्रवाई हुई है वहां के लोकल अफसरों को उसमें शामिल नहीं किया है। सूत्रों के अनुसार इस पूरे मिशन में करीब 120 एफएसओ, सीएफएसओ और डीओ शामिल रहे। वहीं इस पूरे कार्रवाई को लेकर कोई भी अफसर कुछ कहने को तैयार नहीं है।

